अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म 'हमारे बारह' के सितारों और क्रू को जान से मारने और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। इस फिल्म में अन्नू कपूर के अलावा मनोज जोशी, पार्थ समथान, अश्विनी कालसेकर, अभिमन्यु सिंह जैसे सितारे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कलाकारों और क्रू को लगातार अज्ञात लोगों से जान से मारने और रेप की धमकियां मिलने के बाद निर्माताओं और कलाकारों ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
बीते दिनों इस वजह से रही चर्चा में
बीते दिनों यह फिल्म कान में प्रदर्शन को लेकर चर्चा में आई थी। फिल्म के निर्माताओं ने बढ़-चढ़कर इसके कान फिल्म फेस्टिवल में ‘चयनित’ होने की खबर का प्रचार किया। हालांकि, अमर उजाला की तफ्तीश में निर्माताओं का झूठ पकड़ा गया था। इस फिल्म को कान के लिए चयनित नहीं किया गया था, बल्कि फिल्म वहां लगे फिल्म बाजार में दिखाई गई। ‘अमर उजाला’ ने जब पूरे मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि ये फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल (फ्रेंच में – फेस्टिवल दे कान) में नहीं, बल्कि वहां लगे फिल्म बाजार (फ्रेंच में – माशे डु फिल्म) में प्रदर्शित हुई है।
Cannes 2024: ‘अमर उजाला’ की खबर का असर, ‘हमारे बारह’ के निर्माताओं ने माना फिल्म मार्केट में हुआ प्रदर्शन
बदला गया फिल्म का नाम
अब यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। इस बार कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कास्ट और क्रू को अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही हैं। यह फिल्म अपने टीजर रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। मालूम हो कि पहले फिल्म का नाम 'हम दो हमारे बारह था' था। हालांकि, बाद में निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के निर्देश के अनुसार इसका नाम बदल दिया। इसे अब 'हमारे बारह' कर दिया गया है।
Kajol: 27 साल बाद पर्दे पर फिर जमेगी काजोल-प्रभु देवा की जोड़ी, बॉलीवुड डेब्यू को तैयार चरण तेज उप्पलपति
जनसंख्या वृद्धि के विषय पर डालेगी प्रकाश
इससे पहले, फिल्म के बारे में बात करते हुए अन्नू कपूर ने एक बयान में कहा था, 'फिल्म कुछ जटिल और संवेदनशील विषयों पर प्रकाश डालती है और मेरा मानना है कि नया शीर्षक हमारी कहानी कहने के साथ बेहतर ढंग से मेल खाता है'। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश पर आधारित है। यह देश की बढ़ती जनसंख्या जैसे मुद्दे को हाइलाइट करेगी।
Laila Khan: कौन थीं लैला खान? जिसके सौतेले पिता ने गोली मारकर की थी हत्या, परिवार के 6 सदस्यों का किया था कत्ल
इस दिन होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। इसका निर्माण राधिका जी फिल्म और न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। यह फिल्म 7 जून 2024 को रिलीज होगी।
Actresses: टीवी की इन अभिनेत्रियों को देखकर डर जाते हैं लोग, सीरियल्स में निभाया है चुड़ैल-डायन का किरदार