फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubham: सामंथा की ‘शुभम’ के निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला बोले- ‘फिल्म को सबसे पहले देखने वाले होंगे भाग्यशाली’

Mon, 05 May 2025 02:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Praveen Kandregula: सामंथा द्वारा निर्मित पहली फिल्म ‘शुभम’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला ने फिल्म को लेकर एक बड़ी बात कही है। जानिए क्या कुछ बोले निर्देशक।
विज्ञापन
निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला - फोटो : इंस्टाग्राम-@praveen_kandregula
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अब एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्म ‘शुभम’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। अब ‘शुभम’ के निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला ने फिल्म को लेकर बात की है। उनका कहना है कि जो भी इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेगा, वो काफी खुशकिस्मत होगा। जानिए आखिर क्यों निर्देशक ने कही ऐसी बात।

निर्देशक ने 'शुभम' को बताया ब्लॉकबस्टर फिल्म

विज्ञापन

फिल्म ‘शुभम’ के प्री-रिलीज इवेंट में बात करते हुए निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला ने कहा, “जो लोग ‘शुभम’ का सुबह का शो देखेंगे, वो बेहद भाग्यशाली हैं। क्योंकि वो सबसे पहले फिल्म देखेंगे और इसको लेकर चर्चा करेंगे। जो लोग ‘शुभम’ फिल्म देखेंगे वे पूरी तरह से चकित होंगे और दूसरों को इसकी सलाह देंगे। ‘शुभम’ एक ब्लॉकबस्टर है। यह मेरा आपसे वादा है।”

यह खबर भी पढ़ें: Manoj Muntashir: टी-सीरीज के साथ मिलकर भक्ति संगीत को बढ़ावा देंगे मनोज मुंतशिर, भूषण कुमार के पिता को सम्मान

9 मई को होगी रिलीज

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निर्मित ‘शुभम’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में हर्षित मालगिरेड्डी, शालिनी कोंडेपुडी, श्रिया कोंथम, श्रावणी, चरण पेरी और गविरेड्डी श्रीनिवास मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि खुद सामंथा का फिल्म में कैमियो है। 9 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और बड़ी ही बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' फेम छाया कदम के खिलाफ NGO ने की शिकायत दर्ज, जंगली जानवरों का मांस खाने का आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें