फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: अनुराग को भाई अनन्या की CTRL, पुराने दोस्त मोटवानी की सराहना करने से पीछे नहीं हटे निर्माता

Fri, 04 Oct 2024 05:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनन्या पांडे स्टारर CTRL का पोस्टर साझा किया। निर्देशक, विक्रमादित्य मोटवानी की प्रशंसा करते हुए निर्माता ने अलग विषय का चुनाव करने के लिए उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
अनन्या पांडे और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday, @anuragkashyap10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे और विक्रमादित्य मोटवानी की साइबर-थ्रिलर CTRL अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब इसी क्रम में हाल ही में, जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे अनन्या के करियर का सर्वश्रेष्ठ  प्रदर्शन बताया है। आइए जानते हैं कि निर्माता ने और क्या कहा है।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक को कहा बेस्ट
हाल ही में, अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनन्या पांडे स्टारर CTRL का पोस्टर साझा किया। निर्देशक, विक्रमादित्य मोटवानी की प्रशंसा करते हुए निर्माता ने अलग विषय का चुनाव करने के लिए उनकी तारीफ की है और पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने लिखा, "मोटवानी एक और धमाके के साथ वापस आ गए हैं। आप उस आदमी को रोक नहीं सकते हैं, या उसे एक बॉक्स में नहीं डाल सकते हैं। हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों की तुलना में वो हमेशा बहादुर रहे हैं। मेरे लिए, वह हमेशा सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति रहे हैं।"

कारोबारी पार्टनर हैं अनुराग और विक्रमादित्य

अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी कारोबारी पार्टनर रहे हैं। दोनों ने सैक्रेड गेम्स का निर्देशन साथ साथ किया। फैंटम कंपनी में दोनों पार्टनर रहे। बता दें कि 'सीटीआरएल' (CTRL) के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप पुराने दोस्त हैं। विक्रमादित्य मोटवानी ने साल 2010 में उड़ान फिल्म बनाई थी। इसी समय से अनुराग और विक्रमादित्य दोस्त हैं। अनुराग की फिल्म देव डी की कहानी भी विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखी थी। ऐसे में अनुराग कश्यप भी विक्रमादित्य मोटवानी की तारीफ करने से पीछे नहीं रहे। 

विज्ञापन

निर्माता ने की अनन्या की तारीफ
अनन्या की तारीफ करते हुए  "यह एक थ्रिलर फिल्म है, यह डरावना है, यह अनन्या के करियर का सर्वश्रेष्ठ  प्रदर्शन रहा है। निखिल को बधाई।। टीम ने अच्छा काम किया है।"  पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद अनन्या ने अनुराग की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। अनुराग की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'अनन्या की यह फिल्म सच में काफी अच्छी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अनन्या इस फिल्म में छा गई हैं।'

ये है फिल्म की कहानी
बता दें कि अनन्या की अगली फिल्म CTRL, शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। विक्रमादित्य मोटवाने की निर्देशित, इस फिल्म में वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने प्रेमी के लापता होने के बाद साजिश के जाल में फंस जाती हैं।
विज्ञापन

 

The Signature: अनुपम खेर ने बताई 'द सिग्नेचर' की कहानी, बोले- 'ये फिल्म समाज का आईना है'



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें