फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'मध्यम वर्ग' के इंसान हैं वह, अनुभव सिंहा ने शाहरुख के बारे में क्यों कही ऐसी बात?

Mon, 19 May 2025 01:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anubhav Sinha on Shah Rukh Khan: निर्देशक अनुभव सिंहा ने शाहरुख खान के बारे में कई बातें कही हैं। इसके साथ ही उन्हें 'मध्यम वर्ग' का इंसान कहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, अनुभव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। रोमांस के बादशाह दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। हर कोई उनकी दौलत के बारे में जानता है। हालांकि उनके करीबी लोगों को पता है कि वह दिल से मध्यम वर्गीय हैं। हाल ही में, 'रा वन' के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया कि शाहरुख खान  अपने परिवार को खुश देखकर खुश होते हैं। यह उनकी अब तक की सबसे मध्यम वर्गीय बात है।

विज्ञापन

मध्य वर्गीय हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान भले ही दुनिया पर राज कर रहे हों लेकिन वह ऐसे व्यक्ति भी हैं जो अपने बच्चों के लिए खाना बनाना, उनके हाई-स्कूल ड्रामा सुनना और जब भी संभव हो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। फेय डिसूजा के साथ बातचीत करते हुए निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि शाहरुख दिल से एक मध्यम वर्गीय हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 'जवान' और 'पठान' से पहले शाहरुख ने ली थी वास्तु टिप्स, निर्माता आनंद पंडित ने किया खुलासा

शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार को देखकर खुश होते हैं शाहरुख
अनुभव सिन्हा ने कहा कि उन्होंने शाहरुख को जब यह बताया कि वह मध्य वर्गीय हैं तो उन्होंने अजीबोगरीब हंसी के साथ इस पर सहमति जताई। अनुभव सिन्हा ने कहा कि खान के पास दुनिया का सारा पैसा है, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है जो उन्हें खुश करती है।
अनुभव सिन्हा ने कहा 'क्या आपकी बहन की खुशी आपको खुश करती है?' उन्होंने आगे कहा कि 'मध्यम वर्ग' का यह सितारा अपनी बहन शहनाज और अपने बच्चों को मुस्कुराते हुए देखकर खुश होता है।'
विज्ञापन

शाहरुख खान के बारे में जानना सौभाग्य की बात
निर्देशक के अनुसार जिस तरह से 'कुछ कुछ होता है' का अभिनेता अपने परिवार की देखभाल करता है वह उसी तरह हैं।' सिन्हा ने खान के बारे में में कहा, 'एक ऐसा व्यक्ति होना मुश्किल है जो सार्वभौमिक रूप से लोकप्रिय हो और जड़ और जमीन से जुड़ा हो।' अपनी फिल्म 'रा वन' के निर्माण के दौरान निर्देशक शाहरुख से कहते रहे कि फिल्म बनाने से ज्यादा उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना एक सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें