फिल्म निर्माता आनंद एल राय की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ आती हैं। इन दोनों ही फिल्मों के लिए उन्हें काफी सराहना और प्यार मिला। आनंद एल राय इंडस्ट्री में प्यार जैसे विषय पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही फिल्मों में कंगना रणौत मुख्य भूमिका में हैं। कहा जाता है कि ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के दौरान निर्माता और कंगना के बीच कुछ मतभेद आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि पहली फिल्म के बाद दोनों ही व्यक्तिगत तौर पर बदल गए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसका तीसरा भाग बनेगा तो वह कंगना के साथ ही इस करेंगे।
कंगना के बारे में क्या कहा?
बातचीत के दौरान निर्देशक ने अपने और कंगना के बारे में बात करते हुए कहा कि तनु वेड्स मनु और 'रांझणा' की सफलता के बाद वह भी बदल गए। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स पर काम करने के दौरान उनके समीकरण में कैसे बदलाव आया, इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'अगर हम कंगना की बात करें, तो तनु वेड्स मनु साल 2011 में रिलीज हुई थी फिर उन्होंने ‘क्वीन’ की और फिर वह ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए आईं। एक अभिनेता के जीवन में भी एक ग्राफ होता है, उस समय तक, एक निर्देशक के रूप में भी, मैं खुद को दोहराना नहीं चाहता था। कंगना आगे बढ़ना चाहती थीं और वह आगे बढ़ रही थीं।’
Malaika Arora: 'आजीविका के लिए मैं क्या करती हूं? मेरे बेटे से दोस्त करते हैं ये सवाल', मलाइका अरोड़ा का खुलासा
आसान फिल्म नहीं बनाना चाहते थे निर्देशक
आनंद एल राय ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे साथ जो सही हुआ वह यह था कि हम उस समय अपने खुद के स्पेस में भूखे थे।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म पर काम करना आसान काम होगा। ‘हम कभी नहीं चाहते थे कि यह आसान हो। मुझे कभी नहीं लगता कि कोई भी फिल्म बनाना आसान हो।’
कंगना रणौत का वर्क फ्रंट
कंगना रणौत के आगामी फिल्मों की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ है। बता दें कि इमरजेंसी कंगना के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की थी। उनकी यह फिल्म 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Bigg Boss 18: सलमान खान के साथ बिग बॉस 18 को-होस्ट करेंगे अब्दू रोजिक? बोले- 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं'