फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Kakar Ibrahim: कैंसर से जूझ रहीं दीपिका की होने जा रही सर्जरी, पति शोएब ने फैंस से की अपील

Tue, 03 Jun 2025 11:41 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dipika Kakar Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की सेहत को लेकर पिछले काफी समय से से चिंता की स्थिति बनी हुई है। एक्ट्रेस फिलहाल स्टेज 2 के कैंसर से जूझ रही हैं और अब उनकी सर्जरी को लेकर अपडेट सामने आ गया है।

विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रही हैं। 'ससुराल सिमर का' की सिमर के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका को कुछ समय पहले स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला। इस खबर ने उनके चाहने वालों को हैरानी और चिंता में डाल दिया। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में दीपिका मजबूती और हिम्मत के साथ खड़ी हैं।

दीपिका की होने जा रही सर्जरी

विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने इस पूरे मामले में लगातार अपडेट देकर फैन्स को उनकी हालत से अवगत कराया है। हाल ही में शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी दी कि दीपिका की सर्जरी आज होने वाली है और ये एक लंबी प्रक्रिया होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में दीपिका के लिए दुआ करें।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Vibhu Raghave Death: कैंसर से जंग हार गए टीवी एक्टर विभु राघव, इंडस्ट्री में पसरा मातम

दीपिका के लिए दुआ कर रहे फैंस
गौरतलब है कि इससे पहले भी सर्जरी शेड्यूल की गई थी लेकिन दीपिका को फ्लू हो जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे टाल दिया था। अब जब तारीख फिर से तय की गई है, तो फैन्स की दुआएं और चिंता दोनों ही लगातार बढ़ रही हैं। शोएब ने 2 जून की रात लगभग 10 बजे इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर की थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दीपिका के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया।

शोएब ने फैंस से किया था शेयर
दीपिका ने इस बीमारी की जानकारी शोएब के यूट्यूब चैनल के माध्यम से शेयर की थी। वीडियो में जहां शोएब इमोशनल दिखे, वहीं दीपिका ने खुद को संभालते हुए कहा कि वो इस लड़ाई को पूरे हौसले से लड़ेंगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सूरज पंचोली ने सलमान खान के घर के बारे में खोले कई राज, कहा- कभी इस्तेमाल नहीं होता ताला

हालांकि, एक मां के तौर पर वो अपने बेटे रुहान को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि जब से बीमारी का पता चला है, उन्होंने बच्चे को फीड कराना बंद कर दिया है, लेकिन एक छोटे बच्चे के लिए ये बदलाव समझना आसान नहीं होता।

दीपिका की सर्जरी पर टिकी हैं नजरें
अब सबकी नजरें दीपिका की सर्जरी और उसकी सफलता पर टिकी हैं। सभी यही दुआ कर रहे हैं कि दीपिका जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपनी जिंदगी की सामान्य दिनचर्या में लौटें। टीवी की ये ‘सिमर’ जिस तरह मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ रही हैं, वह न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि असली हीरोइन्स पर्दे के बाहर भी उतनी ही ताकतवर होती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें