खान सर वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : एक्स
खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर
इस मौके पर खान सर की पत्नी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लाल रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में पारंपरिक दुल्हन के रूप में वो काफी सुंदर लग रही हैं। घूंघट में ढंके चेहरे के साथ उनकी गरिमा और सादगी हर किसी का ध्यान खींच गई।
वहीं खान सर खुद ब्लैक सूट, गुलाबी शर्ट और लाल टाई में बेहद स्मार्ट और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उनकी मुस्कान इस खास पल की खुशी बयां कर रही थी। एक वायरल वीडियो में वो अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज तक लाते दिखे, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया।
ये खबर भी पढ़ें:
Jonathan Joss: गोलियों से छलनी मिली हॉलीवुड एक्टर की लाश, पड़ोसी से हुई थी अनबन; जांच में जुटी पुलिस
तेजस्वी यादव भी पहुंचे
इस भव्य आयोजन में कई राजनीतिक और शैक्षणिक हस्तियां शामिल हुईं। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद सहित कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।
खान सर वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : एक्स