अभिनेता डीनो मोरिया का जब भी जिक्र होता है उनके साथ जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का भी नाम आ ही जाता है। ऐसा माना जाता था कि जॉन और डीनो मोरिया के बीच में बिपासा को लेकर प्रतिद्वंद्विता थी, लेकिन पिछले दिनों डीनो इस विषय पर खुलकर बातें करते नजर आए। उन्होंने वर्षों पुरानी गलतफहमी को सबके सामने साफ कर दिया। आइए आपको बताते हैं डीनो मोरिया ने अपने और जॉन के रिश्ते को लेकर क्या कुछ कहा है।
कभी नहीं थी प्रतिद्वंद्विता
डीनो मोरिया और जॉन अब्राहम ने मॉडलिंग से फिल्मों की ओर एक साथ रुख किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब डीनो से उनके और जॉन के रिश्तों के बारे में सवाल किया गया तब वे बोले, 'सबसे पहले तो मैं एक चीज साफ कर देना चाहता हूं कि कभी भी जॉन को लेकर मेरे मन में प्रतिद्वंद्विता नहीं थी। हम तब भी दोस्त थे और आज भी हैं। पिछले दिनों मैंने उसे कॉल किया था कि साथ में ड्राइव पर चलते हैं'।
Kajol: नदीम-श्रवण ने अब्बास-मस्तान से क्यों कहा कि काजोल को 'बाजीगर' से निकालों? मां के घर पर हुई थी यह हरकत
जॉन के आने से पहले हुआ था रिश्ता खत्म
डीनो मोरिया आगे कहते हैं, 'लोगों को लगने लगा था कि उनकी वजह से बिपाशा से मेरा ब्रेकअप हो गया है, लेकिन यह सच नहीं था। जॉन के आने से काफी पहले हमारा रिश्ता खत्म हो चुका था। 'राज' के दौरान ही हमारा ब्रेअकप हो गया था। ये सब सिर्फ अफवाह है कि हम तीनों में कड़वाहट थी। हम तीनों तब भी आपस में बातें करते थे। हम दोस्त थे। मैं जॉन के लिए काफी खुश हूं'।
वेकेशन से लौटीं दीपिका का चढ़ा पारा, कैमरा देखते ही दे मारा तमाचा
ब्लाइंड डेट के जरिए बिपाशा से हुई थी मुलाकात
डीनो मोरिया अपने और बिपाशा के रिश्तों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'वे उन दिनों कोलकाता से आई थीं और मैं बैंगलोर से आया था। हमारा परिचय एक कॉमन फ्रेंड ने कराया था और उसी ने हमें ब्लाइंड डेट पर भेजा था। मैंने बिपाशा के लिए सुन रखा था कि वे कोई सुपरमॉडल हैं और सच में वे सुपरमॉडल थीं। हम एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे और हमारी डेट इतनी अच्छी हुई कि हमने उसके तुरंत बाद डेटिंग शुरू कर दी थी'।