फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Kapadia: डिंपल ने साझा किया राजेश खन्ना संग अपनी शादी का दिलचस्प किस्सा, बोलीं- मैं बेहद फिल्मी थीं

Thu, 01 Aug 2024 04:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के उम्र में काफी अंतर था। डिंपल बताती हैं, 'मैं शादी के वक्त एकदम नादान थी। मुझे दुनियादारी की बिल्कुल भी समझ नहीं थी। मैं कितनी फिल्मी थी इसके बारे में क्या ही बताऊं'।
विज्ञापन
डिंपल कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम @dimplekapadia_dk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा डिंपल कपाड़िया काफी कम उम्र में राजेश खन्ना की दुल्हन बन गई थीं। उन्हें राजेश खन्ना बतुर अभिनेता काफी पसंद थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी शादी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। साथ ही साथ उन्होंने अपने व्यक्तित्व के बारे में भी खुलकर बाते कीं। आइए जानते हैं डिंपल ने अपनी जिंदगी के शुरूआती दौर के बारे में क्या कहा है--
विज्ञापन


डिंपल फिल्मी थीं 
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के उम्र में काफी अंतर था। डिंपल बताती हैं, 'मैं शादी के वक्त एकदम नादान थी। मुझे दुनियादारी की बिल्कुल भी समझ नहीं थी। मैं कितनी फिल्मी थी इसके बारे में क्या ही बताऊं। शायद आपको भरोसा नहीं हो, लेकिन मुझे लगता था कि शादी के बाद राजेश खन्ना मुझे पहाड़ों पर ले जाएंगे और मेरे लिए गाना गाएंगे। मैं सच में यही मानती थी'। 

Indian 2: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी से जुड़ीं 'इंडियन 2' की उम्मीदें, इस दिन होगा कमल हासन की फिल्म का प्रीमियर
विज्ञापन


दिल टूटा जब राजेश खन्ना ने नहीं गाया गाना 
डिंपल कपाड़िया अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने वास्तव में सोचा था कि राजेश खन्ना जी मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू गाना मेरे लिए गाएंगे। वे जब मुझे पहाड़ों पर ले जाएंगे तब हवा चलने लगेगी और वे मेरे लिए इस गाने को गुनगुनाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उस दिन मेरा दिल टूटा था। मुझे सच में लगता था कि मेरे साथ यह सब होगा'।
विज्ञापन


Web Series: किताबों पर बनी हैं ये वेब सीरीज, किसी में अपराधी-पुलिस तो किसी में दिखी अधिनायकवादी शासन की कहानी

हमेशा के लिए हाथ थामने का किया था आग्रह 
डिंपल कापड़िया उसी चैट शो में अपनी और राजेश खन्ना की प्रेम कहानी के बारे में बातें करती हुई कहती हैं, ' मैं अपनी फिल्म 'बॉबी' के सिलसिले अहमदाबाद जा रही थी। राजेश भी उसी फ्लाइट में थे और किस्मत से वे मेरे बगल में बैठे। मैंने हिम्मत जुटा कर उनसे कहा वहां तो बहुत भीड़ होगी तो आप मेरा हाथ पकड़ोगे ना। उन्होंने कहा हां बिल्कुल। फिर मैंने फिल्मी स्टाइल में पूछा हमेशा के लिए। ऐसे हमारी प्रेम कहानी शुरू हुई थी'।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें