फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में दिलजीत ने गाया 'मैं हूं पंजाब', गायक ने किया कारण का खुलासा

Fri, 21 Jun 2024 08:40 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ अपने अभिनय और गायकी के अलावा अगर किसी एक चीज के लिए मशहूर है तो वह उनका स्टाइल है। वे कहीं भी परफॉर्म करने जाते हैं तो अपने लुक को लेकर काफी सीरियस होते हैं। 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में वे एकदम पंजाबी लुक में शमिल हुए थे।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ की गायकी जितनी खूबसूरत है उनकी सादगी भी उतनी ही सुंदर है। हाल ही में गायक 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में बतौर मेहमान शामिल हुए। उस शो के दौरान दिलजीत की सादगी ने पूरी दुनिया में मौजूद उनके फैंस के दिलों को एक बार फिर से जीत लिया। गायक ने शो के दौरान 'मैं हूं पंजाब' पर परफॉर्म किया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने खुलासा किया कि वे इस गाना को नहीं गाने वाले थे। 
विज्ञापन


बड़ी ख्वाहिश थी जिमी फॉलन के शो में जाने की 
दिलजीत दोसांझ इन दिनों सफलता का मीठा स्वाद चख रहे हैं। उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को जहां दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है वहीं वे भारत के बाहर भी अपनी गायकी का जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वे कब से 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' का हिस्सा बनना चाहते थे। इसके बारे में उन्होंने अपने एक दोस्त को बताया भी था। तब उनके दोस्त ने उन्हें मेनिफेस्टेशन की सलाह दी थी और वे अब 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' का हिस्सा बन चुके हैं। 

ऑनस्क्रीन देवर को दिल दे बैठी थीं गौतमी, रचाई शादी
विज्ञापन


'मैं हूं पंजाब' प्लान में शामिल नहीं था 
दिलजीत दोसांझ 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में 'गोट' और 'बॉर्न टू शाइन' पर लाइव परफॉर्म किया था। वहीं उन्होंने आखिर में 'मैं हूं पंजाब' गाया। इसके बारे में बातें करते हुए गायक कहते हैं, 'पहले से तय नहीं था कि मैं इस गाने को गाऊंगा। कई और गाने जैसे 'किन्नी-किन्नी' और 'नैना' भी लिस्ट में थे, लेकिन वे गाने मेरे लुक के साथ नहीं जा रहे थे इसलिए मैंने 'मैं हूं पंजाब' पर परफॉर्म किया'। 
विज्ञापन


Sonakshi-Zaheer Wedding: होने वाले दामाद जहीर को शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया गले, दरार की अफवाहों को किया खारिज

गाना से ज्यादा जरुरी है पंजाबी लुक 
दिलजीत दोसांझ अपने अभिनय और गायकी के अलावा अगर किसी एक चीज के लिए मशहूर है तो वह उनका स्टाइल है। वे कहीं भी परफॉर्म करने जाते हैं तो अपने लुक को लेकर काफी सीरियस होते हैं। 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में वे एकदम पंजाबी लुक में शमिल हुए थे। इस बारे में बातें करते हुए दिलजीत कहते हैं, 'मेरे लिए गाना से ज्यादा जरुरी मेरा पहनावा है। मैं उस दिन शो में पंजाबी पहनावे में था इसलिए मैंने 'मैं हूं पंजाब' पर परफॉर्म किया। वह गाना मेरे प्लान का हिस्सा नहीं था'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें