दुनिया भर में अपने गाने ‘हिप्स डोंट लाइ’ के लिए मशहूर हॉलीवुड सिंगर शकीरा के गानों को भारत में भी पसंद किया जाता है। जल्द ही वह दिलजीत दोसांझ के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकती हैं? या ये दोनों साथ में परफॉर्म कर सकते हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह इस बात को लेकर इशारा करते नजर आए।
शकीरा ने दिया दिलजीत को सजेशन
बुधवार को दिलजीत दोसांझ टोरंटो में बिलबोर्ड समिट में शामिल हुए। इस मंच से उन्होंने शकीरा के साथ काम करने की बात को साझा किया। सोशल मीडिया पर दिलजीत का यह वीडियो भी वायरल है। वायरल वीडियो में होस्ट के सवाल का जवाब देते हुए दिलजीत कहते हैं, ‘हिप्स डोंट लाइ, सर। हां शकीरा ने मुझे अपने अगले टूर के लिए इंवाइट किया है। साथ ही सजेशन दिया है कि हम ‘हिप्स डाेंट लाइ’ का इंडियन वर्जन बनाएं। यह एक मुश्किल काम है लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’
Diljit Dosanjh: विवादों में फंसी फिल्म 'सरदार जी 3'; हानिया आमिर की मौजूदगी पर सवाल, बैन की मांग तेज
मेट गाला में शकीरा संग दिखे
पिछले दिनों मेट गाला इवेंट में दिलजीत दोसांझ अपने लुक के लिए चर्चा में रहे। इस इवेंट में शकीरा भी शामिल हुईं। दोनों को एक कार में साथ में बैठे देखा गया। यह वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
दिलजीत दोसांझ का करियर फ्रंट
दिलजीत दोसांझ के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। वह फिल्म में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जो इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं।