फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: हिट की तलाश में सोनाक्षी सिन्हा, क्या ‘निकिता रॉय’ बदलेगी किस्मत ?

Thu, 12 Jun 2025 06:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha Career: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने करियर में एक हिट की तलाश कर रही हैं। अब उनकी आगामी फिल्म ‘निकिता रॉय’ पर टिकी हैं निगाहें।

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर ‘निकिता रॉय’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। सोनाक्षी शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगी। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म सोनाक्षी सिन्हा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा को एक बड़ी हिट की जरूरत है। सोनाक्षी के करियर को देखें तो उसमें फ्लॉप की कतार काफी लंबी है। ऐसे में ‘निकिता रॉय’ सोनाक्षी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जानते हैं सोनाक्षी की पिछली फिल्मों का क्या रहा हाल।

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : आईएमडीबी

काकुड़ा
पिछले साल 2024 में सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आई थीं। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े मियां छोटे मियां
सोनाक्षी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आई थीं। काफी हाइप और अक्षय व टाइगर जैसे दो एक्शन हीरो होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी - फोटो : आईएमडीबी

डबल एक्स एल
बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दे को उठाती इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में सोनाक्षी के साथ हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिका में थीं। ये फिल्म कब आई और कब चली गई पता भी नहीं चला।

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया
2021 में अजय देवगन देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ लेकर आए थे। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भुज एयरबेस पर हुए हमले को दिखाती है। अजय देवगन और संजय दत्त जैसे सितारे होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी प्रमुख भूमिका में थीं।

सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान - फोटो : आईएमडीबी

दंबग 3
सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद सोनाक्षी इस फिल्म के बाकी दो पार्ट ‘दबंग 2’ और ‘दबंग 3’ में भी नजर आईं। 2019 में आई ‘दबंग 3’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज सोनाक्षी ने आजमाई किस्मत
इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर वेब सीरीज में भी नजर आईं। पिछले साल वो संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में निगेटिव रोल में नजर आई थीं। इसे क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। तो वहीं 2023 में सोनाक्षी ने मर्डर मिस्ट्री क्राइम-थ्रिलर में एक पुलिसकर्मी के रोल में दिखी थीं। इस किरदार के लिए सोनाक्षी की काफी तारीफ भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें