फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' के सेट पर पहुंचे दिलजीत दोसांझ, झलक साझा कर बोले- पंजाबी आ गए ओए

Tue, 18 Jun 2024 12:21 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ लोकप्रिय चैट शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब उन्होंने शो के सेट से कुछ खास तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ जल्द ही 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। 'द टुनाइट शो' विद जिमी फॉलन' में आने से पहले अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने शो के सेट से दर्शकों को एक झलक देते हुए एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने लोकप्रिय चैट शो में अपने कार्यकाल में एक संगीतमय मोड़ की योजना बनाई है। अब सेट से दिलजीत ने प्रशंसकों के लिए खास झलक साझा की है।

विज्ञापन


दिलजीत ने साझा की रील
आज सोमवार की रात दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चैट शो के सेट से एक रील शेयर की। एक कैमरा एक कमरे के अंदर जा रहा था, जिसके दरवाजे पर 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' लिखा था। उस दौरान दिलजीत को अपनी टीम के साथ बैठकर चर्चा करते हुए देखा गया। उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा, 'हांजी, पंजाबी आ गए ओए।' यह लाइन उन्होंने पिछले साल अपने ऐतिहासिक कोचेला प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की थी।

Renu Desai: 'पवन कल्याण ने मुझे छोड़ा और फिर शादी की', तलाक के लिए जिम्मेदार ठहराने वालों पर भड़कीं रेणु देसाई
विज्ञापन


गोरों के दिल पर राज करेंगे दिलजीत
पोस्ट साझा करते हुए दिलजीत ने रील के कैप्शन में लिखा, 'पंजाबी आ गए ओए। उन्होंने फॉलन टूनाइट, जिमी फॉलन, एनबीसी को भी टैग किया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी में लिखा, 'गोरेया दा घरां च अज पंजाबी सुनी जानी आन' यानी पंजाबी आज रात गोरों के घरों में और दिल में होंगे।' पिछले हफ्ते दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। साथ ही एक पॉडकास्ट में दिलजीत ने अपनी उपस्थिति की योजनाओं के बारे में बात की।
Celebs: तलाक के बाद भी ये सितारे निभा रहे हैं दोस्ती का रिश्ता, लिस्ट में अर्जुन से लेकर ऋतिक तक शामिल

शो में जाने के लिए उत्साहित दिलजीत
साक्षात्कार के दौरान दिलजीत से द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन में उनकी आगामी उपस्थिति के बारे में पूछा गया कि उन्होंने इसके बारे में कैसा महसूस किया। इस पर दिलजीत ने कहा, 'ठीक है, देखते हैं, अभी जाकर पता चलेगा। पहली फीलिंग का तो नहीं पता। अभी जाएंगे, देखेंगे क्या होता है।' दिलजीत ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार शो देखा है। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक म्यूजिकल सरप्राइज की भी योजना बनाई है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
Fittest actresses: फिटनेस फ्रीक हैं ये अभिनेत्रियां, दिशा से लेकर करीना तक कई अभिनेत्रियों का नाम है शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें