फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2: दिलजीत को लेकर भूषण कुमार ने किया बड़ा वादा, जानिए कैसी मिली बॉर्डर 2 को शूटिंग की अनुमति?

सार

Diljit Dosanjh in Border 2: दिलजीत दोसांझ के फिल्म 'बॉर्डर 2' में काम करने को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था जो फिल्म सरदार जी 3 में हानिया आमिर की कास्टिंग के बाद शुरू हुआ था। अब इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
बॉर्डर 2 विवाद - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ फिल्म 'सरदार जी 3' में काम करने के चलते दिलजीत को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने की मांग उठी। इस मुद्दे पर फिल्म वर्कर्स यूनियन FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने सख्त रुख अपनाया और निर्माता भूषण कुमार से उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से हटाने की अपील की। लेकिन इसके बावजूद, दिलजीत को फिल्म में बनाए रखा गया। आखिर इसकी वजह क्या है? हमने इस पूरे मसले की तह तक जाने की कोशिश की।

विज्ञापन


FWICE के अध्यक्ष ने बताई वजह
इस मामले को लेकर जब 'अमर उजाला' ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी से बात की, तो उन्होंने कहा, 'निर्माता भूषण कुमार ने हमसे खास अनुरोध किया था। उन्होंने हमें बताया कि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट हो चुका है और सिर्फ दो-तीन दिन का काम बचा हुआ है। बाकी कलाकारों के सीक्वेंस अभी बाकी हैं, लेकिन दिलजीत दोसांझ के हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी। कई बैठकों के बाद हमने स्थिति को समझते हुए उन्हें इजाजत दे दी।'

 

दिलजीत - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh
बीएन तिवारी ने बताया, 'भूषण कुमार ने हमें कहा कि वो किसी भी फिल्म पर फैसला लेने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ते हैं। प्रोडक्शन को सपोर्ट की जरूरत थी और दिलजीत की जगह कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था। जिन विकल्पों पर विचार किया गया, उनकी डेट्स उपलब्ध नहीं थीं।'

भूषण के रिक्वेस्ट करने पर मिली इजाजत
FWICE के अध्यक्ष की मानें तो भूषण ने दलील रखी कि इस फिल्म में कई बड़े सितारे शामिल हैं और भारी भीड़ वाले सीन पहले ही शूट किए जा चुके हैं, जिसमें फाइट सीक्वेंस भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'क्योंकि पूरा विवाद पाकिस्तानी कलाकार के साथ जुड़ा था, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ में ऐसा कोई कलाकार नहीं है, इसलिए जब प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक औपचारिक पत्र आया, हमने उस पर विचार कर उन्हें परमिशन दे दी।'

ये खबर भी पढ़ें: Metro In Dino: सैफ की बहन सबा ने शेयर की सारा-इब्राहिम की बचपन की तस्वीरें, 'मेट्रो इन दिनो' के लिए लिखा नोट

 

दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर - फोटो : एक्स
'दिलजीत के साथ फिर से काम नहीं करेंगे भूषण'
इतना ही नहीं अध्यक्ष ने ये भी बताया कि भूषण ने भविष्य में दिलजीत के साथ काम करने से भी मना किया है। उन्होंने कहा, 'ये फैसला शूटिंग से पहले रात को हुई हमारी मीटिंग में ही ले लिया गया था। हम साफ करना चाहते हैं कि भविष्य में हम इस प्रकार के किसी भी विवादास्पद फैसले से बचेंगे। जिन कलाकारों के साथ काम अभी शुरू नहीं हुआ है, उन्हें हम अनुमति नहीं देंगे।

FWICE का कड़ा रुख
FWICE ने ये भी साफ किया कि फिल्म की देशभक्ति थीम, भारतीय आर्मी की प्रतिष्ठा और दूसरे प्रमुख कलाकारों की मौजूदगी को देखते हुए उन्होंने ये फैसला किया कि फिल्म को रिलीज से रोका नहीं जाएगा। हालांकि FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ के लिए राहत दी है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि भविष्य में दिलजीत दोसांझ के साथ किसी भी प्रोड्यूसर को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है, तो फेडरेशन उसके नुकसान की जिम्मेदारी नहीं लेगा।

 
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh
क्या है पूरा मामला? 
पिछले दिनों जब 'सरदारजी 3' का प्रमोशन शुरू हुआ, तब सामने आया कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ स्क्रीन शेयर किया है। इससे कुछ संगठनों और सिने बॉडीज की भावनाएं आहत हुईं। इसी के चलते FWICE ने दिलजीत को बॉर्डर 2 से भी निकालने के लिए लेटर भेजा था।

दिलजीत ने सेट से शेयर किया वीडियो
इसी मामले के बीच बुधवार को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉर्डर 2 के सेट से एक वीडियो शेयर करके सभी को चौंका दिया था। उन्होंने शूटिंग करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद ये साफ हो गया कि दिलजीत इस फिल्म में काम कर रहे हैं। इसी के बाद से ही ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि उन्हें फिल्म में काम करने की परमिशन आखिर कैसे मिली। 

क्या है बॉर्डर 2 का महत्व?
‘बॉर्डर 2’ 1997 में आई जे.पी. दत्ता की हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म की थीम देशभक्ति और भारतीय सेना की वीरता पर आधारित है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स शामिल हैं। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें