मेट्रो इन दिनों रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ
- फोटो : यूट्यूब
‘जुरासिक’ में नयापन नहीं पर क्रेज है
'जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ' की शुरुआत पर उन्होंने कहा, 'फिल्म में नयापन नहीं है, रूटीन चीज है। लेकिन सब्जेक्ट लोगों को पसंद आता है। आज का कलेक्शन 7 से 8 करोड़ के बीच जाएगा।'
‘मेट्रो... इन दिनों’ की धीमी ओपनिंग: अमोद मेहरा
अमोद मेहरा ने 'मेट्रो... इन दिनों' के बारे में कहा, ‘फिल्म की ओपनिंग बहुत धीमी रही क्योंकि इसमें कोई बड़ा स्टार नहीं है जो लोगों को सिनेमाघर तक ले जा सके। बड़े सितारे होने से अक्सर लोग फिल्म देखने आते हैं, लेकिन इस फिल्म में वो नहीं था। इसलिए आम ऑडियंस इसे देखने के लिए जल्दी थिएटर नहीं गए और ओपनिंग ठीक नहीं रही। साथ ही, फिल्म की कहानी और उसे बोलने का तरीका भी ऐसा नहीं था जो तुरंत लोगों का ध्यान खींच सके।' उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को जुरासिक फ्रैंचाइजी पसंद आ रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि ‘मेट्रो..’ को ‘जुरासिक’ से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।'
ये खबर भी पढ़ें:
Galwan Movie: सलमान खान की फिल्म 'गलवां' की पहली झलक आई सामने, दमदार लुक में दिखे भाईजान