अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाने के बाद दिलजीत दोसांझ चर्चा में हैं। 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने लाइव परफॉर्म किया था। कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने गानों पर लगाई गई पाबंदियों के बारे में बात की। इसी बीच दिलजीत के कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कुछ लड़के आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। साथ ही एक व्यक्ति ई-सिगरेट पीते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में लड़कों के बीच मारपीट
दिलजीत के कॉन्सर्ट का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के आपस में हाथापाई करते दिख रहे हैं। वे एक-दूसरे को लात मारते और धक्का देते नजर आ रहे हैं। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करके उन्हें अलग किया। फिलहाल इस मारपीट की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।
Trending Videos
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
व्यक्ति ने पी ई-सिग्रेट
कॉन्सर्ट स्थल के अंदर धूम्रपान से जुड़ी कई चीजों पर रोक थी, फिर भी एक व्यक्ति ई-सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया। वीडियो में वह व्यक्ति ई-सिगरेट पीते और धुआं छोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। कई लोगों ने कॉन्सर्ट में हुई परेशानियों को लेकर शिकायत भी की है।
इन चीजों पर थी रोक
बता दें कि कॉन्सर्ट में खाने-पीने की चीजें, कांच और धातु की बोतलें, कैन, सिगरेट, ई-सिगरेट, वेप, लाइटर, तंबाकू उत्पाद और नशीले पदार्थों को ले जाने पर पाबंदी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंबल, बैनर, झंडे, पोस्टर, खिलौने, हाथ वाले पंखे, फ्रिसबी, वॉटर गन, हथियार और अन्य कई चीजों पर भी रोक लगाई गई थी।
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ ने दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल
कॉन्सर्ट में दिलजीत ने दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए कोल्डप्ले का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल जब कोल्डप्ले ने 'हिम फॉर द वीकेंड' गाना गाया था, तब कोई पाबंदी नहीं लगाई गई थी लेकिन उनके गानों पर आपत्तियां जताई गईं। उन्होंने कहा, 'जब कोल्डप्ले यहां आकर गाते हैं, तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन जब दिलजीत गाते हैं, तो समस्या हो जाती है। ये दोहरे मापदंड क्यों? अगर विदेश से कोई कलाकार आकर गाता है, तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन लोगों को दिलजीत से दिक्कत है।'
इन गानों पर जताई गई आपत्ति
बता दें कि दिलजीत को अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट में चार गाने - 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचों अफीम' और 'जट्ट फायर करदा' न गाने के निर्देश दिए गए थे।