शनिवार को मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अनंत अंबानी और सद्गुरु समेत कई दिग्गज पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर किंग खान और अनंत अंबानी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजनेसमैन के बेटे कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है।
शाहरुख खान
- फोटो : एएनआई
वायरल हुआ शाहरुख-अनंत का वीडियो
दरअसल, एक्स हैंडल पर शाहरुख खान और अनंत अंबानी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह दोनों स्टेज पर खड़े हैं। वीडियो में देखने को मिला कि अनंत वहां सद्गुरु से कुछ बात कर रहे होते हैं, तभी शाहरुख खान बीच में कुछ कहते हैं।
इसके बाद अनंत हंसते हुए किंग खान को उंगली दिखाते हैं और कुछ इशारा करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ ने कहा कि अनंत ने शाहरुख खान को चुप करवा दिया, तो कुछ ने कहा कि वह वहां मस्ती कर रहे हैं।
शाहरुख खान, गौरी खान
- फोटो : एक्स@SRKUniverse
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, 'पैसे की ताकत अनंत अंबानी ने शाहरुख खान की तरफ उंगली उठाई और उनसे 'चुप रहने' को कहा।' एक अन्य ने लिखा, 'वे बस दोस्त हैं। यह सिर्फ 20 सेकंड की रील है, इसलिए किसी नतीजे पर न पहुंचें।' तीसरे शख्स ने किंग खान का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कोई सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं बची।'
एक शख्स ने लिखा, 'अनंत अंबानी ने सचमुच शाहरुख खान से चुप रहने को कह दिया। अनंत अंबानी सद्गुरु से कुछ बात कर रहे थे, तभी अचानक शाहरुख खान ने अनंत के बारे में कुछ कह दिया। अनंत को यह बात पसंद नहीं आई, उन्होंने कुछ कहा और शाहरुख खान को चुप रहने का इशारा किया। इसके बाद शाहरुख खान के चेहरे के भाव तो देखिए। अनंत अंबानी का अपना ही एक अलग औरा है।'
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान ने दी थी स्पीच
'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में शाहरुख खान ने आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को नमन किया। अपने संबोधन के दौरान, शाहरुख ने 26/11 के मुंबई हमलों, पहलगाम आतंकी हमले और हाल ही में दिल्ली में हुए धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद किया। उन्होंने इन हमलों में शहीद हुए बहादुर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी।
अभिनेता ने आगे कहा 'जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहें कि मैं देश की रक्षा करता हूं। अगर कोई पूछे आप कितना कमाते हैं, तो थोड़ा मुस्कुराएं और कहें, मैं 1.4 अरब लोगों की दुआएं कमाता हूं। अगर वे फिर आपसे पूछें कि, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? उनकी आंखों में आंखें डालकर कहिए कि हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होना चाहिए।'