दिलीप कुमार के बारे में खास
आपको बता दें कि दिलीप कुमार का करियर पांच दशकों तक रहा। उन्होंने तकरीबन 60 फिल्मों में लीड रोल निभाया। वह न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे बल्कि वह शालीनता और गरिमा के लिए भी याद किए जाएंगे। उन्होंने शालीनता और गरिमा के साथ खुद को स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर दोनों जगह दर्शाया। दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा को बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 98 साल की उम्र में 7 जुलाई 2021 को आखिरी सांस ली।