फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 की उम्र में शुरू किया काम, डेब्यू फिल्म से जीता दिल; मिस एशिया पैसिफिक से लेकर UN एंबेसडर रहीं दीया मिर्जा

Tue, 09 Dec 2025 08:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dia Mirza Birthday Special: 1990 और 2000 के दशक में अपनी प्यारी मुस्कान से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा का आज जन्मदिन है। आइए इस मौके पर उनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
दीया मिर्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीया मिर्जा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हैं। आज वह अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में पैदा हुईं अभिनेत्री को सबसे ज्यादा पहचान डेब्यू फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से मिली। अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। एक्टिंग के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी और समाज सेवा को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
विज्ञापन




16 की उम्र में शुरू किया काम
दीया मिर्जा की मां के माता-पिता का नाम दीपा और फैंक हैडरिच है। जब दीया चार साल की थीं तभी उनके पैरेंट्स का तलाक हो गया था। दीया की मां ने बाद में अहमद मिर्जा से दूसरी शादी की। दीया मिर्जा ने 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। वह एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थीं। 
विज्ञापन

दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
एक्टिंग से पहले नौकरी और मॉडलिंग
दीया मिर्जा बचपन से ही खूबसूरत थीं। पढ़ने लिखने में भी वह माहिर थीं। ऐसे में उन्हें कॉलेज के दिनों से ही कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। साल 2000 में दीया फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा रहीं। वह मिस इंडिया कॉम्पिटिशन का भी हिस्सा रहीं। 18 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता।

पहली फिल्म से जीता लोगों का दिल
यह साल 2001 था, जब वाशु भगनानी ने दिया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में लोग उनकी अदाकारी के कायल हो गए। इस फिल्म के गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। इस फिल्म में काम करने के बाद दीया मिर्जा ने फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे।' में काम किया। यह फिल्म ज्यादा कामयाब नहीं रही। इसके बाद वह 'दीवानापन', 'दम', 'परिणीता' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' में नजर आईं। 

'एक फरिश्ता ऐसा ही करता है', रणवीर सिंह को लेकर सारा अर्जुन ने क्यों लिखी ऐसी बात? जानें

दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
फिल्मी दुनिया से कुछ समय दूर
कई फिल्मों में काम करने के बाद दीया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी में उलझ गईं। इस बीच वह कई फिल्मों में छोटे किरदार में नजर आईं। एक वक्त ऐसा आया जब दीया मिर्जा फिल्मों से दूर हो गईं। बाद में साल 2018 में वह फिल्म 'संजू' में नजर आईं। यह फिल्म काफी कामयाब रही।

यूएन एंबेसडर बनीं
एक्ट्रेस होने के साथ दीया मिर्जा एक समाजसेवी भी हैं। वह महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कई पहल कर चुकी हैं। दीया मिर्जा ने जेंडर एक्वालिटी और पर्यावरण पर काम किया। उनके इस योगदान को देखते हुए 2017 में उन्हें यूएन के लिए एनवायरनमेंट गुडविल एंबेसडर बनाया गया। यही नहीं दीया मिर्जा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
प्यार और निजी जिंदगी
दीया मिर्जा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अक्तूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा से शादी की थी। उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। 2019 में वह अपने पति से अलग हो गईं। साल 2021 में उन्होंने वैभव रेखी से शादी की। दोनों से एक बेटा अव्यान आजाद रेखी है। फिलहाल वह शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। 

अब क्या करती हैं?
दीया मिर्जा आखिरी बार इसी साल फिल्म 'नादानियां' में नजर आईं। अब वह वेब शोज करती हैं। इसके साथ वह सोशल वर्क भी करती हैं। बाकी वक्त अपने बेटे के साथ बिताती हैं। दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह यहां अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें