लालो: कृष्णा सदा सहायते
- फोटो : यूट्यूब
'सीक्रेट सुपरस्टार' का तोड़ा रिकॉर्ड
'लालो: कृष्णा सदा सहायते' ने फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जायरा वसीम की अदाकारी वाली यह फिल्म 15 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने 900 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका मुनाफा 6000 प्रतिशत था। 'लालो: कृष्णा सदा सहायते' में कोई बड़ा स्टार नहीं था, कोई गाना-डांस नहीं था। इसमें कोई एक्शन भी नहीं था। यह भक्ति ड्रामा थी। फिर भी, यह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बड़ी हिट साबित हुई।
फिल्म की स्टारकास्ट
'लालो: कृष्णा सदा सहायते' का निर्देशन अंकित सखिया ने किया है। इसमें रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी, करण जोशी और मिष्टी कदेचा ने अभिनय किया है। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।