सोनम को दिलजीत पर गर्व है
सोनम बाजवा ने आगे कहा 'वह म्यूजिक के दीवाने हैं। वह संगीत में सांस लेते हैं। दूसरों की तरह मैं भी उनके सफर पर गर्व करती हूं। मैं उनके लिए अच्छा महसूस कर रही हूं। उन्होंने हम में से किसी को भी यह नहीं महसूस कराया कि वह ग्लोबल सेंसेशन हैं। वह अभी भी जमीन से जुड़े हैं और बहुत मजाकिया हैं।'
दिलजीत के साथ सहज होने में वक्त लगा
सोनम बाजवा ने खुलासा किया कि दोनों को एक दूसरे के साथ सहज होने में वक्त लगा। उन्होंने कहा 'फिल्म 'पंजाब 1984' के दौरान वह उन्हें उतना नहीं जानती थीं। हालांकि 'सुपर सिंह' के दौरान चीजें बदली। दिलजीत ने इसमें सुपरहीरो का किरदार निभाया था। फिल्म में हमने बहुत मस्ती-मजाक किया। हम सेट पर बहुत कुछ अच्छा करते थे।' सोनम ने कहा 'बॉर्डर 2 में एक सीन है... हमने उसे फिल्माने से पहले ज्यादा बातचीत नहीं की थी, लेकिन शूटिंग के दौरान हम इतना हंसे कि क्या बताएं।'
'बॉर्डर 2' की स्टारकास्ट
फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है।