फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: शायराना अंदाज में धर्मेंद्र ने दिया मंडे मोटिवेशन, साझा किया वीडियो; बोले- ‘मुकद्दर ने दिया मौका…’

Mon, 05 May 2025 04:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Monday Motivation: मेहनत और भाग्य की बात करते हुए वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने मंडे मोटिवेशन का एक वीडियो साझा किया है। जानिए इस वीडियो में अभिनेता ने क्या कुछ कहा है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र - फोटो : एक्स@aapkadharam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज वेटरन एक्टर धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो साझा करते रहते हैं। आज सोमवार को धर्मेंद्र ने एक बार फिर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र मंडे मोटिवेशन देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शायराना अंदाज में धर्मेंद्र कहते हैं कि मुकद्दर ने मौका दिया है।

धर्मेंद्र ने की मेहनत और मुकद्दर की बात

विज्ञापन

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो अपने घर में बैठे नजर आ रहे हैं। काली शर्ट और नीली जींंस पहने धर्मेंद्र मंडे का मोटिवेशन मंत्र देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र शायराना अंदाज में मेहनत और भाग्य को लेकर बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, “मौका दिया मुकद्दर ने। दिल-दिमाग भी एक हुए। नेकी भी साथ हुई, मेहनत और मशक्कत की मंजिलें तय होती गईं और हम सुर्खरूं हुए। मुकद्दर तो होता है, बाकी मेहनत मशक्कत आपका काम है।”
 


 

89 साल में काफी एक्टिव हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी खुद को काफी एक्टिव रखते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने स्वीमिंग करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। धर्मेंद्र ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam: ‘मुझे भाषा और धर्म के नाम पर नफरत करने वालों से चिढ़’, कन्नड़ विवाद में दर्ज एफआईआर पर बोले सिंगर

शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। धर्मेंद्र ने शाहिद कपूर के दादा जी का किरदार निभाया है। इससे पहले वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह के दादा जी की भूमिका निभाई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में शामिल हुए 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम इयान ग्लेन, पोस्टर जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें