पिता का नाम जोड़ने पर क्या बोलीं एशा?
अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र की विरासत को सम्मान देने के लिए एशा देओल ने एक्टर का नाम अपने नाम के बीच में जोड़ा है। एशा देओल अपने पिता को याद कर भावुक हुईं। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'आप सभी यह नाम पहली बार देख रहे हैं, लेकिन यह नाम मेरे साथ जन्म के साथ है। मुझे लगा कि यह उनकी विरासत है। आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने माता-पिता की बदौलत हूं। अपने नाम में उनका नाम शामिल करना उन्हें हमेशा अपने करीब रखने का मेरा एक तरीका है'।
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र-एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@imeshadeol
बोलीं- इनके घर जन्म मेरा सौभाग्य
एशा देओल से जब पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री के इतने प्रतिष्ठित परिवार से होने के चलते हुए कभी दबाव महसूस हुआ? उन्होंने कहा कि वे इसे अपना सौभाग्य मानती हैं कि वे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। एशा ने कहा, 'आप जानते हैं, एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। तो मेरे साथ दोनों हैं। मैं कहूंगी कि इस खूबसूरत कपल के यहां पैदा होना और उनकी बेटी होना अपने आप में एक ऐसी चीज है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उनकी बेटी होने पर खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। तो मैं इसे इसी तरह देखती हूं'।
धर्मेंद्र-एशा देओल-भरत तख्तानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल को कॉमेडी फिल्में पसंद
एशा देओल ने आगे कहा कि वे एक्टिंग के लिए अलग-अलग किस्म के रोल चुती हैं। मगर, निजी रूप से उन्हें खुद कॉमेडी फिल्में बेहद पसंद हैं। इनमें उनके दिवंगत पिता की फिल्में भी शामिल हैं। बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का फिल्मी करियर करीब छह दशक का रहा। उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘फूल और पत्थर’, ‘चुपके चुपके’, ‘सत्यकाम’ और ‘ड्रीम गर्ल’ सहित 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।