पाकिस्तानी सीरियल 'जो बचे हैं संग समेट लो'
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री से की कड़े कानून की मांग
एआईसीडब्लूए ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पाकिस्तान एक आतंकवादी देश था, है और रहेगा। उसके सीरियल, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य सभी सामग्री का भारतीय स्क्रीन पर कोई स्थान नहीं है। हमने एक सख्त, स्थायी कानून की भी मांग की है जिसमें कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान हो, और हम नेटफ्लिक्स इंडिया और सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म से अपील करते हैं कि वे भारत में कभी भी कोई पाकिस्तानी सामग्री न दिखाएं।’
पहलगाम हमले के बाद से है बैन
2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। हालांकि दो महीने बाद इन्हें आसानी से यूट्यूब पर देखा जा सकता था। इतना ही नहीं इन हमलों की वजह से कई पाकिस्तनी स्टार्स जैसे मावरा हुसैन, दानिश तैमूर, सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट तक बैन कर दिये गए थे।
पाकिस्तानी सीरियल 'जो बचे हैं संग समेट लो'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के बारे में
यह पाकिस्तानी सीरीज 4 दिसंबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर, हानिया आमिर और अन्य पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं।