फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ने आखिरी बार गाया गाना, वायरल वीडियो देख फैंस हुए भावुक; किए ऐसे कमेंट

Wed, 21 Jan 2026 04:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra-Hema Last Video: धर्मेंद्र का हेमा मालिनी के साथ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर फैंस भावुक हुए हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@rjanirudhchawla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मेंद्र तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपने फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनके चाहने वाले इस स्टार की पुरानी तस्वीरें और वीडियो देख रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। उनके परिवार वाले पहले ही उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं। अब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का इमोशनल वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपनी फिल्म 'आस पास' (1981) का गाना 'दरिया में फेंक दो चाबी' धीरे-धीरे गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। इसे देख कर फैंस की यादें ताजा हो गई हैं। यह क्लिप धर्मेंद्र के निधन से ठीक चार महीने पहले जुलाई 2025 में शूट की गई थी। हाल ही में आरजे अनिरुद्ध चावला ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र हेमा मालिनी के पास बैठे हैं। दोनों गाना गाते हुए दोनों काफी खुश हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं।
 

यूजर्स को पसंद आया वीडियो
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है 'वीडियो देख कर ऐसा लगा जैसे धर्मेंद्र अभी भी इस दुनिया में हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह दुनिया की सबसे अच्छी जोड़ी है।' एक और यूजर ने लिखा 'मेरे पसंदीदा। आपको याद कर रहा हूं धर्मेंद्र जी।' एक यूजर ने दोनों को बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ी बताया है।




विज्ञापन

धर्मेंद्र और हेमा ने साथ में किया काम
आपको बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने पर्दे पर 'शोले', 'सीता और गीता' और 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। दोनों ने रियल-लाइफ कपल के तौर पर साथ में वक्त गुजारा। धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि वह हर पल धर्मेंद्र को याद करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें