इस तरह रूटीन को बनाते हैं दिलचस्प
उन्होंने बताया कि वह अपने व्यायाम को दिलचस्प बनाने के लिए कार्डियो करते हैं और खेल खेलते हैं। उन्होंने कहा 'यह सब मैं इसलिए करता हूं ताकि मुझे ऊर्जा मिले और मैं अच्छा महसूस करूं।' शाहिद कपूर का रूटीन सिर्फ एक गठी हुई बॉडी और बाइसेप्स पाने के लिए नहीं है बल्कि यह उन्हें पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करने के लिए है।
शाकाहारी हैं शाहिद
शाहिद कपूर शाकाहारी हैं। उन्होंने बताया कि वह हरी सब्जियां और दालें खाते हैं। देर रात जंक फूड नहीं खाते। वह डाइट पर ध्यान देते हैं लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते। कभी-कभी वह ऐसा खाना भी खा लेते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है, भले ही वह सेहत के लिहाज से उतना अच्छा न हो। इससे वह हल्का महसूस करते हैं। उनका मानना है कि फुर्तीला रहने के लिए आपको मांस या फैड डाइट की जरूरत नहीं है।
छह घंटे सोना जरूरी
सोने के बारे में शाहिद कपूर का कहना है कि आप कितना भी व्यस्त क्यों न हों आपको छह घंटे सोना चाहिए। इससे आपका शरीर और दिमाग तेज होता है। उन्होंने बताया कि वह रूटीन को लेकर बहुत जुनूनी हैं। घर पर, सेट पर, पिता के तौर पर या भाई के तौर पर, हर जगह वह अनुशासन में रहते हैं।