फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर की पंजाब इंडस्ट्री में एंट्री, इस फिल्म के लिए गिप्पी ग्रेवाल से मिलाया हाथ

Tue, 11 Mar 2025 12:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar: करण जौहर का धर्मा प्रोडक्श अब पंजाबी फिल्मों को भी प्रस्तुत करेगा, जिसकी शुरूआत पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म के साथ हो रही है। जानिए कौन सी है फिल्म और क्या है उसकी कहानी।
विज्ञापन
करण जौहर-गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar @gippygrewal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन अब धीरे-धीरे बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा पैन इंडिया फिल्मों को प्रोड्यूस करने की ओर ध्यान दे रहा है। यही वजह है कि साउथ की 'बाहुबली' और 'देवरा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रस्तुत करने के बाद अब करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन एक पंजाबी फिल्म को प्रस्तुत करने जा रहा है। जिसके लिए करण जौहर और उनके धर्मा प्रोडक्शन ने दिग्गज पंजाबी अभिनेता, गायक और निर्माता गिप्पी ग्रेवाल से हाथ मिलाया है। धर्मा प्रोडक्शन गिप्पी ग्रेवाल की आने वाली फिल्म ‘अकाल’ को प्रजेंट करेगा। ‘अकाल’ के जरिए धर्मा प्रोडक्शन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री कर रहा है। ये धर्मा की पहली पंजाबी फिल्म है, जो हिंदी में रिलीज होने वाली भी पहली पंजाबी फिल्म है।

करन बोले- मेरे लिए सम्मान की बात

विज्ञापन

इस बात की जानकारी देते हुए करण जौहर ने कहा, “अकाल के जरिए गिप्पी ग्रेवाल और हम्बल मोशन पिक्चर्स के साथ सहयोग करना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह फिल्म पंजाब के इंतिहास और संस्कृति का मजबूती से प्रतिनिधित्व करती है। हम इस महत्वपूर्ण कहानी को पंजाबी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में पूरे भारत में भारी संख्या में दर्शकों तक पहुंचाने के लिए साथ आए हैं। हमें इस कहानी की ताकत और लोगों के इसके साथ जुड़ने व इसे पसंद करने पर पूरा भरोसा है।”
 




यह खबर भी पढ़ें: 3 Years Of The Kashmir Files: 'कश्मीर फाइल्स' के तीन साल पूरे, अनुपम खेर बोले- 'हमारे समय की प्रासंगिक फिल्म'

 

यह मेरे लिए जुनूनी प्रोजेक्ट है: गिप्पी ग्रेवाल

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक अकाल को लेकर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, “हमारे सिख योद्धाओं की कहानी को पर्दे पर लाना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण और जुनूनी प्रोजेक्ट है। धर्मा प्रोडक्शंस के समर्थन से हम यह भरोसा करते हैं कि 'अकाल' भाषा की बाधाओं को पार करे और भारत के हर कोने तक पहुंचे, जो हमारी विरासत की ताकत और बहादुरी को उजागर करे।”

यह खबर भी पढ़ें: Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने किया पहली बार तमिल फिल्म के लिए की डबिंग, 'रेट्रो' में डबल धमाका करेंगी अभिनेत्री

सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म
धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग से हम्बल मोशन पिक्चर्स एफज्को के गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल द्वारा निर्मित ‘अकाल’ ऐतिहासिक कहानी है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। जिसमें सिख योद्धाओं के साहस व शौर्य की कहानियों को दिखाया गया है। गिप्पी ग्रेवाल द्वारा लिखित और निर्देशित 'अकाल' 10 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में निमरत खैरा, गुरप्रीत घुग्गी, निकितिन धीर, मीता वशिष्ठ, शिंदा ग्रेवाल, एकोम ग्रेवाल, जग्गी सिंह, आशीष दुग्गल, भाना ला, हरिंदर भुल्लर और जरनैल सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें