फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Sharma: अभिनेत्री ने गुपचुप रचाई शादी, अब चाहती हैं तलाक; पति ने लगाए एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप

Tue, 11 Mar 2025 11:31 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Sharma: मशहूर टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद तलाक लेने वाली हैं। उनके पति अभिनीत कौशिक ने शादी, अफेयर्स और तलाक को लेकर एक्ट्रेस पर लगाए गंभीर आरोप।
विज्ञापन
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @officialaditisharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में तलाक की खबरें इंडस्ट्री में आम हो गई हैं। अब 'अपोलिना' फेम टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने नवंबर 2024 में अभिनीत कौशिक से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, अब उनसे तलाक लेने जा रही हैं। इसे लेकर उनके पति ने किया बड़ा खुलासा। जानिए क्या है पूरी खबर।

विज्ञापन


बड़ी रकम की कर रही हैं डिमांड
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अभिनीत कौशिक से 12 नवंबर, 2024 को शादी कर ली थी। अब वह तलाक चाहती हैं, इसकी जानकारी अभिनीत ने अपने कानूनी सलाहकार राकेश शेट्टी को दी है। साथ ही बताया कि अदिति ने अलग होने के लिए 25 लाख रुपये की बड़ी डिमांड की है। 

यह खबर भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का नया गाना रिलीज, चंद घंटों में बटोरे इतने व्यूज
विज्ञापन


चार साल से थे लिव-इन रिलेशन में
अभिनीत ने इंडिया फोरम को बताया कि अदिति पिछले डेढ़ साल से शादी के लिए दबाव बना रही थी, फिर इन दोनों ने गुपचुप तरीके से चार महीने पहले शादी कर ली। ये दोनों चार सालों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। शादी की जानकारी बाहर किसी को नहीं थी, क्योंकि अभिनेत्री को अपने करियर की चिंता थी। अभिनीत ने बताया कि इन दोनों ने घर वालों की मौजूदगी में शादी की थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Anniversary: नफरत, प्यार फिर शादी और अब तलाक की चर्चाएं, ऐसा रहा गोविंदा-सुनीता का 38 साल का सफर

अदिति को-स्टार सामर्थ्य को रही थी डेट
रिपोर्ट के अनुसार अभिनीत ने बताया कि सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन उन्होंने अदिति को 'अपोलिना' को-स्टार सामर्थ्य के साथ डेट करते पकड़ लिया था। तब से इन दोनों के बीच बात बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि अब एक्ट्रेस तलाक की मांग कर रही हैं। अभिनीत ने बताया कि अदिति ने कहा कि शादी वैध नहीं है, वो शादी का मॉक ट्रायल कर रही थी।

अदिति शर्मा का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री अदिति शर्मा ‘ये जादू है जिन्न का’, ‘रब से है दुआ’ मे नजर आ चुकी हैं। इस समय वह 'अपोलिना' टीवी शो में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें