भारतीय संगीत के दिग्गज एआर रहमान ने अपने म्यूजिकल टूर वंडरमेंट के ग्लोबल प्रीमियर के अंतर्गत नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। रहमान के संगीत और उनके गानों को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन इस दौरान फैंस को एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। इस सरप्राइज ने फैंस का मजा दोगुना कर दिया। जानते हैं क्या था वो सरप्राइज।
धनुष की एंट्री से फैंस हुए हैरान
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एआर रहमान ने बीती रात अपने संगीत से समां बांध दिया। वंडरमेंट टूर के तहत रहमान की ये परफॉर्मेंस देखने के लिए लोगों का हुजूम पहुंचा था। लेकिन इस म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान फैंस का मजा तब दोगुना हो गया जब रहमान की परफॉर्मेंस के बीच अभिनेता और सिंगर धनुष ने पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दिया। धनुष अचानक ही मंच पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने रहमान के साथ गाना भी गाया। धनुष ने अपनी 2024 की फिल्म ‘रायन’ से अपना हिट तमिल गीत ‘अदंगाथा असुरन’ रहमान के साथ मिलकर गाया।
यह खबर भी पढ़ें: तीन दिन में अर्धशतक के करीब पहुंचे अमय पटनायक, शनिवार को ‘रेड 2’ की कमाई में भारी उछाल
धनुष ने की रहमान की तारीफ
‘अदंगाथा असुरन’ गाने को एआर रहमान ने ही कंपोज किया है। इसे गाया भी धनुष और रहमान ने ही है और इसके बोल खुद धनुष ने लिखे हैं। जैसे ही धनुष एआर रहमान के साथ मंच पर शामिल हुए, उन्होंने एआर रहमान की तारीफ करते हुए कहा, “आप जो करते हैं, वह अविश्वसनीय है। यह वाकई में बहुत अद्भुत है।” इसके जवाब में रहमान ने धनुष का आभार जताते हुए धनुष की तारीफ में कहा, “मैं बस माइक चेक करने जा रहा हूं। मुझे लगता है कि माइक कह रहा है कि वह घबराया हुआ है। मेरी तरफ देखो। लेकिन तुम इसे सामान्य रूप से कर रहे हो।" इस पर धनुष ने कहा कि आप इसे आसानी से करते हैं सर। फिर रहमान ने फैंस से मजाक करते हुए कहा कि वो मुझ पर फोन नहीं फेंकेंगे। क्या हम गाना गाएं?
यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty Exclusive: पिता नहीं होते तो पूरा जग खाली खाली लगता है, जब जरूरत हो तो किससे बात करूं मैं?
धनुष की ‘तेरे इश्क में’ में रहमान ने दिया है संगीत
एआर रहमान ने आखिरी बार विक्की कौशल की ‘छावा’ में संगीत दिया है। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। वहीं धनुष आखिरी बार फिल्म ‘रायन’ में नजर आए थे। वो अब अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘तेरे इश्क में’ नजर आएंगे। इस फिल्म में भी एआर रहमान ने ही संगीत दिया है। फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।