गोविंद नामदेव
बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 'रेड 2' फिल्म में एक्टर कुंवर कुलदीप के रूप में नजर आए हैं, जो रितेश देशमुख (यानी दादा मनोहर भाई) के साथी हैं। फिल्म की शुरुआत में ही कुंवर कुलदीप की एंट्री ने सबको सरप्राइज कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn: 16 साल में 10 बॉक्स ऑफिस क्लैश, शाहरुख से लेकर रणबीर तक से भिड़े अजय देवगन; जानें कौन पड़ा भारी
यशपाल शर्मा
'रेड 2' फिल्म में यशपाल शर्मा ने वकील देविंदर गहलोत की भूमिका निभाई है। इनके अभिनय ने फिल्म में जान डालने का काम किया है। अगर अभिनेता की बात करें तो इस फिल्म से पहले भी वह अजय देवगन के साथ नजर आ चुके हैं। जैसे- 'गंगाजल', 'नाम' आदि फिल्में शामिल हैं।
संदीप कपूर
अभिनेता संदीप कपूर भी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में संदीप कपूर ने पुनीत शाहनी के रूप में भूमिका निभाई है, जो अमय पटनायक (अजय देवगन) के दोस्त हैं। इससे पहले अभिनेता 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म में नजर आ चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: शाहरुख-कियारा के बाद अब यह कलाकार 'मेट गाला' में करने वाला है डेब्यू, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बृजेंद्र काला
'रेड 2' फिल्म में बृजेंद्र काला ने विनय बकाया का किरदार निभाया है, जो शानदार रोल में दिखे हैं। अभिनेता की अजय देवगन के साथ यह पहली फिल्म है।
अमित सियाल
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड' में एक्टर अमित सियाल ने शानदार भूमिका निभाई थी, जो लल्लन सुधीर के रोल में थे। अब उन्होंने 'रेड' फिल्म के दूसरे भाग में भी एंट्री की है। इनका किरदार फिल्म में सरप्राइज करने वाला है।
रितिका श्रोती
मराठी एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस रितिका श्रोती ने 'रेड 2' फिल्म में जया नाम के किरदार की भूमिका अदा की है। अभिनेत्री की यह दूसरी हिंदी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।