फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D 51: धनुष की 'डी51' के शीर्षक से मेकर्स ने उठाया पर्दा, फिल्म के मोशन पोस्टर में दमदार अवतार में दिखे अभिनेता

Fri, 08 Mar 2024 11:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धनुष की 51वीं फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठा दिया है। फिल्म के नाम का खुलासा करने के साथ ही निर्माताओं ने इसका मोशन पोस्टर भी जारी किया।
विज्ञापन
कुबेर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपने कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। अभिनेता की फिल्म 'डी51' को आधिकारिक शीर्षक मिल चुका है। फिल्म के निर्माताओं ने धनुष की 51वीं फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठा दिया है। अब इस फिल्म का नाम 'कुबेर' है। फिल्म के नाम का खुलासा करने के साथ ही निर्माताओं ने इसका मोशन पोस्टर भी जारी किया।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग जारी
अभिनेता वर्तमान में शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित अपनी 51वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर इस साल की शुरुआत में एक पूजा समारोह के साथ शुरू हुई थी। फिल्म में नागार्जुन भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक शीर्षक जारी किया।

Amar Singh Chamkila EXCLUSIVE: अमरजोत व चमकीला के बेटे से मिले भावुक इम्तियाज, डुगरी से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
विज्ञापन


कुबेर का फर्स्ट लुक
निर्माताओं ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी साझा किया, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए हैं। वीडियो में धनुष अपने पीछे भगवान शिव की एक पेंटिंग को देख रहे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हमने कुबेर के फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टर का अनावरण किया। इस आदमी को जल्द ही सिनेमाघरों में हलचल मचाते हुए देखिए।
विज्ञापन



Kalki 2898 AD: महाशिवरात्रि पर 'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर जारी, प्रभास के किरदार के नाम का भी हुआ खुलासा

शेखर कम्मुला और धनुष का पहला सहयोग
इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में धनुष के साथ नागार्जुन अक्किनेनी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, सुदीप किशन, जिम सर्भ और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। वहीं धनुष की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो 'कुबेर' के अलावा धनुष को 'रायण' में देखा जाएगा।

Junaid Khan: जुनैद ने जापान में पूरा किया 50 दिन का शेड्यूल, आगामी अनाम फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें