फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree Verma: तलाक के सवाल पर भावुक दिखीं धनश्री, कहा- पहले गाना सुनो

Sat, 22 Mar 2025 09:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanashree Verma Divorce: चहल से तलाक लेने के बाद पहली बार धनश्री सार्वजनिक रूप से दिखाई दी। इस दौरान जब उनसे तलाक के बारे में पूछा गया तो वह इस सवाल से बचती नजर आईं और भावुक भी दिखीं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
 
विज्ञापन
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल काफी समय से अपने तलाक को लेकर चर्चा में थे। 20 मार्च को दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो गए। दोनों का तलाक हो गया है। युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेटर हैं और धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर। दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी। इनकी नजदीकियां डांस सीखने के दौरान बढ़ी थीं। तलाक के बाद धनश्री पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने जब उनसे तलाक के बारे में पूछा तो उन्होंने इसका क्या जवाब दिया जानते हैं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Pakistani Artists: आतिफ असलम-राहत फतेह अली खान के करियर में आ रही गिरावट? पाकिस्तानी गायक का दावा

तलाक के सवाल से बचती दिखीं धनश्री
पैपराजी ने जब धनश्री से तलाक के बारे में पूछा तो उन्होंने हाथ से इशारा करके और सिर हिलाकर अपनी असहजता जताई। जब एक पैपराजी ने पूछा, “मैम, कल के बारे में आपको कुछ बोलना है?”, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और बस इतना कहा, “गाना सुनो पहले”। बाद में, जब एक अन्य पैपराजी ने कहा कि उनका नया गाना उनकी मौजूदा स्थिति को दर्शाता है, तो वह स्पष्ट रूप से भावुक दिखाई दीं और उन्होंने थम्स अप करके जवाब दिया।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Tamannaah-Vijay: राशा थडानी ने तमन्ना-विजय को बताया अपना गॉडपेरेंट, कहा- मुझे नहीं पता कि मैं उनके बिना…

नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
धनश्री का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया यूजर्स ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “आप उनसे ये क्यों पूछ रहे हैं, उन्हें तकलीफ होगी।” एक अन्य ने लिखा, “इतना आसान होता है क्या तलाक लेना?” एक और ने लिखा, “उनकी आंखों में दर्द दिख रहा है।”




धनश्री के नए गाने के बारे में

धनश्री का नया गाना उनके तलाक के अंतिम फैसले के कुछ घंटो पहले रिलीज किया गया। गाने के थीम ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह गाना बेवफाई पर आधारित है। ‘देखा जी देखा’ टाइटल वाले इस सॉन्ग में धनश्री के पति को उनके साथ बेवफाई करते हुए दिखाया गया है। गाने के अंत में धनश्री सभी बंधनों को तोड़कर अपने पति को छोड़ देती हैं। 


तलाक की अटकलों के बीच हुईं ट्रोल
तलाक की अटकलों के बीच धनश्री को नेटिजन्स की ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा और चहल अपनी दोस्त आरजे महवश के साथ जब कई मौंको पर स्पॉट हुए तो उन्हें लेकर भी खूब अफवाहे उड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें