फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree: युजवेंद्र से तलाक के बीच वायरल हो रही धनश्री वर्मा की वीडियो, एयरपोर्ट पर दिए पोज

Sun, 23 Feb 2025 05:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanashree Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल से तलाक की अटकलों के बीच कोरियोग्राफर धन्नश्री की एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इसमें वह अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
धनश्री वर्मा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियोग्राफर और कंटेट क्रीएटर धनश्री वर्मा और स्पिनिर युजवेंद्र चहल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक क्रिकेट के वकील ने बताया है कि दोनों के तलाक समझौते दस्तावेज मुंबई की बांद्रा अदालत में पहुंच चुके हैं। इसके कुछ ही वक्त बाद धनश्री वर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। यहां उन्होंने लोगों के साथ पोज दिए और पैप्राजी के साथ बातजीत की।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर मुस्कुराते नजर आईं धनश्री
हाल ही में पैप्राजी ने धनश्री का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर आ रही हैं। कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर को कार से उतरते वक्त मुस्कुराते हुए और टर्मिनल की तरफ जाते हुए देखा गया। जब उनसे पूछा गया कि वह कैसी हैं, तो हंसी और यह कहते हुए आगे बढ़ गईं कि 'काम पर जा रही हूं।' 


यह खबर भी पढ़ें: Rani Chatterjee: रानी पर चढ़ा 'मैनियक' गाने का खुमार, पोस्ट शेयर कर लिखा- यो यो हनी सिंह फायर
 

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
धनश्री और चहल का रिश्ता
पैप्राजी के कहने पर धनश्री ने पोज दिए। इसके अलावा उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए। धनश्री ने ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहनी थी। इस दौरान उनके बाल खुले थे। धनश्री युजवेंद्र चहल से कोरोना के दौरान मिली थीं। युजवेंद्र उनके पास डांस सीखने के लिए जा रहे थे। दोनों ने दिसंबर 2020 में एक निजी कार्यक्रम में शादी की थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Udit Narayan: मुश्किल में उदित नारायण, किसिंग विवाद के बीच पत्नी ने दायर किया नया केस
 

तलाक समझौते के लिए अदालत में अर्जी
शनिवार को चहल के वकील नितिन गुप्ता ने इस बात की तस्दीक की कि उनका तलाक समझौता करीब है। हिंदुस्तान टाइम्स ने चहल के वकील के हवाले से लिखा है कि 'युजवेंद्र चहल आपसी समझौते के साथ तलाक समझौते पर पहुंचे हैं। आपसी सहमति से फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी गई।'
विज्ञापन

धनश्री पर इल्जाम
इससे पहले अफवाह उड़ी थी कि धनश्री चहल से 60 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता के रूप में मांग रही थीं। लेकिन धनश्री के परिवार ने मीडिया के सामने इस बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें