फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखा?
फिल्म के ट्रेलर में जाति-भेद जैसे मुद्दे को दिखाया गया है, जो इसकी मुख्य कहानी है। कॉलेज में दो लोग एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन उनकी जाति अलग-अलग होने के चलते हजार मुश्किलें उनकी राह में आती हैं। लड़की का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ है क्योंकि लड़का उनकी जाति का नहीं है। अब इन दोनों का संघर्ष अपने ही परिवारों से है। प्यार जीतेगा या परिवार – यही देखना दिलचस्प होगा। ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी अच्छी लग रही है। दोनों पहली बार साथ में नजर आ रहे हैं और दोनों की एक्टिंग भी दमदार लग रही है।
फिल्म कब होगी रिलीज?
बता दें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये फिल्म 2018 में आई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' की रीमेक है। शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित ‘धड़क 2’ एक प्रेम कहानी है जो 2018 की तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ पर बेस्ड है।