फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahan Shetty: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर उत्साहित दिखे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, शेयर की अहम जानकारी

Fri, 11 Jul 2025 04:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Shooting: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने इसके बारे में एक पोस्ट किया है।
विज्ञापन
बॉर्डर 2 की कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @ahan.shetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं। अभी इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए बताया है कि पुणे में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अहान शेट्टी वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

अहान ने पुणे में पूरी की शूटिंग
शुक्रवार को अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने पुणे में अपनी शूटिंग कंप्लीट कर ली है। अहान ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में लिखा है 'और क्या है यह बॉर्डर? बस एक फौजी और उसके भाई हैं। पुणे में यह कार्यक्रम समाप्त हुआ अब अगले कार्यक्रम पर चलते हैं।'
 

वरुण धवन ने अहान के साथ चाय पी
इससे एक दिन पहले वरुण धवन ने भी बताया था कि पुणे में उन्होंने एनडीए की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अहान शेट्टी के साथ चाय और बिस्कुट खा रहे थे। वीडियो क्लिप शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा 'बॉर्डर 2 चाय और बिस्कुट। एनडीए में शूटिंग पूरी हो गई है। हमने बिस्कुट के साथ सेलिब्रेट किया है।'

पिता की तरह बनना चाहते हैं अहान
कुछ दिनों पहले अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' से जुड़ने के अपने सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा वह अपने पिता की तरह बनना चाहते थे जो 'बॉर्डर (1997)' में नजर आए थे। उन्होंने अपने पिता और अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा 'हर बेटा कहीं न कहीं अपने बाप जैसा बनना चाहता है। बॉर्डर 2 - 23 जनवरी 2026।'
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म में भारतीय सेना की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें