जय हनुमान में ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी एक बार फिर से अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। वो अब प्रशांत वर्मा की फिल्म जय हनुमान में हनुमान जी के किरदार में नजर आने वाले हैं। बुधवार को फिल्म ने निर्माताओं द्वारा इसकी घोषणा की गई है। इस बात को लेकर फैंस के मन में कोई शंका नहीं है कि वो इस किरदार को कितने श्रद्धा पूर्वक निभाने वाले वाले हैं, क्योंकि ऋषभ लगातार अपनी पौराणिक कहानियां और संस्कृति के पक्षधर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म की घोषणा के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
आदिपरुष में देवदत्त नाग
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialadipurush
देवदत्त नाग
साल 2023 में रिलीज हुई निर्देशक ओम राउत की बहुचर्चित फिल्म आदिपुरूष में देवदत्त नागे हनुमान जी के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों से काफी आलोचना सहनी पड़ी थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप भी रही थी। इस फिल्म में देवदत्त नागे द्वारा हनुमान जी के चित्रण की भी काफी आलोचना की गई थी।
दिवाली के मौके पर ओटीटी पर धमाल मचांएगी ये फिल्में-सीरीज
जय जय बजरंग बली में दारा सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दारा सिंह
दारा सिंह भारतीय मनोरंजन जगत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार और लोकप्रिय भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी उन्होंने लोकप्रिय किरदार निभाए हैं। टीवी पर रामानंद सागर की रामायण में उन्होंने हनुमान जी का किरदार निभाया था। इसके बाद बड़े पर्दे पर भी उन्होंने हनुमान जी की भूमिका को निभाया। उन्होंने साल 1976 में रिलीज हुई चंद्रकांत निर्देशित फिल्म जय बजरंग बली में हनुमान जी का किरदार निभाया है।
Rajaram Title Track: दिवाली के अवसर पर खेसारी लाल का तोहफा, आगामी फिल्म 'राजाराम' का टाइटल ट्रैक रिलीज