फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र 2' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने बताया सच; जानिए क्या कहा?

Mon, 24 Aug 2026 09:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone In Brahmastra 2: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर ऐसी खबरें सामन आईं कि वे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में नजर आएंगी। अब इन चर्चाओं पर अभिनेत्री के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या कहा?
विज्ञापन
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। वे अमृता की भूमिका अदा करेंगी। मगर, अभिनेत्री के प्रवक्ता ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन

क्या रणबीर कपूर की फिल्म में दिखेंगी दीपिका?
दीपिका पादुकोण 'ब्रह्मास्त्र 2' में नजर नहीं आएंगी। उनके प्रवक्ता ने यह बात कही है। इस स्पष्टीकरण से उन वायरल खबरों का खंडन होता है जिनमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस इस सीक्वल में अहम भूमिका निभाएंगी।
  • इंडिया टुडे डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण 'ब्रह्मास्त्र 2' से नहीं जुड़ी हैं।
  • दीपिका पादुकोण के प्रवक्ता ने साफ किया कि वे खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं, जिनमें कहा गया था कि दीपिका 'ब्रह्मास्त्र 2' में दिखाई देंगी। 

दीपिका की भूमिका को लेकर क्या कहा गया था?
  • दीपिका पादुकोण के प्रवक्ता ने कहा, 'हाल ही में आई वे सभी खबरें गलत हैं, जिनमें कहा गया है कि दीपिका पादुकोण 'ब्रह्मास्त्र 2' का हिस्सा हैं या किसी भी तरह से इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं।
  • हालांकि, दीपिका के इसमें शामिल होने की अटकलें यूं ही नहीं लगी थीं। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा' में एक्ट्रेस की एक बहुत छोटी सी झलक दिखी। 
  • इसमें उन्हें 'अमृता' के तौर पर दिखाया गया था। अमृता एक शक्तिशाली अस्त्र चलाने वाली और 'अस्त्रावर्स' की पौराणिक कथाओं में एक अहम किरदार थीं।
  • हालांकि उनका चेहरा बस कुछ ही पल के लिए दिखाया गया, लेकिन यह सीन बहुत अहम था। 
  • इसमें दीपिका का किरदार 'अमृता' एक बच्चे को लिए हुए 'देव' से भागती हुई दिखाई देती है।
  •  देव एक रहस्यमयी किरदार है, जिसके बारे में फिल्म के आखिर में पता चलता है। इस सीन ने उस कहानी की नींव असरदार ढंग से रखी, जिसे 'ब्रह्मास्त्र 2' में दिखाए जाने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका का वर्क फ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर व्यस्त हैं। इसमें वे अहम भूमिका अदा करेंगी। इसके अलावा वे शाहरुख खान की 'किंग' में भी नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण की निजी जिंदगी की बात करें तो वे प्रेग्नेंट हैं। रणवीर सिंह के साथ अगले महीने वे दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें