फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने की प्रभास की ‘स्पिरिट’ के टीजर की तारीफ, फिल्म का हिस्सा न होने पर जताया दुख? जानिए क्या है सच्चाई

Fri, 24 Oct 2025 08:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone On Spirit Teaser: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘स्पिरिट’ का ऑडियो टीजर जारी होने के बाद लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। अब टीजर पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन सामने आने की चर्चाएं तेज हैं। जानिए क्या है पूरी सच्चाई?
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ का ऑडियो टीजर जारी किया गया। इसके जारी होते ही इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया। विवाद की वजह टीजर में प्रभास को इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताना है। अब इस ऑडियो टीजर के सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण भी चर्चा में हैं। वजह है दीपिका के फिल्म के टीजर पर प्रतिक्रिया देना। दरअसल, दीपिका पादुकोण के नाम से एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है।

फैन पेज ने किया ट्वीट

विज्ञापन

एक्स पर दीपिका पादुकोण फैन गर्ल के नाम से एक अकाउंट से ‘स्पिरिट’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एक पोस्ट को री-शेयर किया गया है। इस पोस्ट में ‘स्पिरिट’ के टीजर को जारी किया गया है। इसको शेयर करते हुए दीपिका के फैन पेज ने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं दुखी हूं, लेकिन वीडियो शानदार है संदीर रेड्डी। प्रभास सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’ इस ट्वीट के सामने आने के बाद ऐसी चर्चाएं होने लगीं कि दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के टीजर पर प्रतिक्रिया दी है और वो इसका हिस्सा न होने पर दुखी हैं। हालांकि, ये प्रतिक्रिया दीपिका पादुकोण के फैन गर्ल नाम के अकाउंट से की गई है। ये एक फैन पेज है।
 



यह खबर भी पढ़ेंः ‘तुम्हारी बहुत याद आएगी’ पीयूष पांडे के निधन पर शाहरुख खान ने जताया शोक, साथ काम करने का अनुभव किया साझा

 

तृप्ति डिमरी ने ली फिल्म में दीपिका की जगह

विज्ञापन

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण फिल्म का हिस्सा थीं। हालांकि, बाद में दीपिका फिल्म से अलग हो गईं। अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिका में फिल्म में शामिल हुई हैं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। दीपिका के फिल्म से बाहर होने का कारण उनकी आठ घंटे काम करने की मांग और फीस को बताया जा रहा है। जिसके चलते दीपिका और मेकर्स के बीच तनाव पैदा हो गया और अंत में दीपिका फिल्म का हिस्सा नहीं रहीं। इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पर इशारों-इशारों में निशाना भी साधा था। ऐसे में अब ऑडियो टीजर सामने आने के बाद दीपिका ट्रोलर्स के भी निशाने पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें