फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका ने नहीं सुनी डॉक्टर्स की बात, दर्द में शूट किया था ‘थामा’ का यह गाना; अब एक्ट्रेस का हो गया ऐसा हाल

Fri, 24 Oct 2025 06:57 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna On Thamma Song: रश्मिका मंदाना इन दिनों ‘थामा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच रश्मिका ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के एक गाने को तब शूट किया जब वो गंभीर चोट से उबर रही थीं।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के साथ-साथ इसके गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। अब रश्मिका मंदाना ने फिल्म के गीत ‘तुम मेरे ना हुए’ के शूटिंग के अनुभव साझा किए। साथ ही बताया कि किन हालातों में की इस गाने की शूटिंग।

एक महीने में ही चोट से वापस काम पर लौट आई थीं रश्मिका

विज्ञापन

एएनआई से बातचीत के दौरान रश्मिका ने गाने की शूटिंग के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने गंभीर चोट से उबरने के बाद इस गाने की शूटिंग की थी। दरअसल, रश्मिका को जनवरी में जिम में वर्कआउट के दौरान पैर में कई फ्रैक्चर हो गए थे और एक मांसपेशी फट गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तीन महीने तक पूरी तरह से आराम करने की सख्त सलाह दी थी। हालांकि, रश्मिका ने इस दर्द से उबरते ही ‘थामा’ के गानों से लेकर एक्शन सीक्वंस तक जमकर मेहनत की। रश्मिका ने बताया कि डॉक्टरों ने मुझे तीन महीने बिस्तर पर आराम करने को कहा था, लेकिन मैं 30 दिनों में ही 'छावा' के प्रमोशन के लिए उठकर घूमने लगी। डॉक्टर्स मेरी जिद से सचमुच नाराज थे।

गाने को मिल रहे प्यार से खुश हैं रश्मिका
रश्मिका ने बताया कि डॉक्टर सच में नाराज थे और आज जब मैं अपने पैर को देखती हूं, तो उसका आकार बदल गया है। लेकिन मुझे याद है कि मैं बहुत दर्द में थी और मुझे उस दर्द में भी गाना शूट करना पड़ा था। हमें गाना एक ही समय पर शूट करना था। लेकिन आज जब लोग गाने को पसंद कर रहे हैं और फिल्म को देख रहे हैं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी हो रही है। इसीलिए मैं कहती रहती हूं कि मुझे शांति महसूस हो रही है, क्योंकि इन सबके बावजूद, आखिरकार, जो मायने रखता है वह है लोगों का प्यार और लोगों के चेहरों पर खुशी। यही सब कुछ है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मुझे आर्यन खान के लिए अफसोस है’, अरशद वारसी ने शाहरुख के साथ अपने रिश्तों पर की बात; बताया कैसे रोल हैं पसंद

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है ‘थामा’
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘थामा’ मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में कुछ एक कैमियो और सरप्राइज भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों को प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें