फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: 'सिंघम अगेन' के प्रचार में जुटी 'लेडी सिंघम', बिटिया के जन्म के बाद दीपिका का पहला पोस्ट

Tue, 08 Oct 2024 12:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण बीते महीने मां बनी हैं। आज उनकी बिटिया पूरे एक महीने की हो गई हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका ने आज पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर डबल धमाका होने जा रहा है। एक तरफ 'भूल भुलैया 3' आ रही है तो दूसरी तरफ 'सिंघम अगेन' भी दिवाली पर रिलीज हो रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में दीपिका पादुकोण ने 'लेडी सिंघम' बनकर एंट्री ली है। कल सोमवार को जारी हुए ट्रेलर में उनका अंदाज देखने लायक रहा। दीपिका ने अब इस फिल्म के प्रचार के लिए भी कमर कस ली है।

विज्ञापन

Taylor Swift: रईसी के मामले में टेलर स्विफ्ट ने रिहाना को दी पटखनी, बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार

एक महीने की हुईं दीपिका की बेबी गर्ल
दीपिका पादुकोण बीते महीने मां बनी हैं। आज उनकी बिटिया पूरे एक महीने की हो गई हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका ने आज पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। दीपिका ने फिल्म का ट्रेलर साझा कर दर्शकों को रिलीज डेट की याद दिलाई है। दीपिका इंस्टा स्टोरी पर तो लगातार अपडेट साझा कर रही थीं, लेकिन अपनी किसी फिल्म से जुड़ा पोस्ट उन्होंने पूरे एक महीने बाद आज साझा किया है।
विज्ञापन


फैंस ने जताई खुशी
'सिंघम अगेन' का ट्रेलर साझा कर दीपिका ने लिखा है, 'फिल्म 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है'। दीपिका का पोस्ट देखने के बाद फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 'लेडी सिंघम' के उनके किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  
विज्ञापन

Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर लगाया 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर के अलावा टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। वहीं, रणवीर सिंह सिंबा के रूप में नजर आएंगे तो अक्षय कुमार भी सूर्यवंशी बनकर फिल्म में चार चांद लगाने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी रामायण की तर्ज पर बुनी गई है। अर्जन कपूर फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे।
70th National Film Awards: नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन आज, कब और कहां देख पाएंगे सेरेमनी? जानें



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें