फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Tijori: दीपक का छलका दर्द, बोले- अमृता नहीं चाहती थीं कि सैफ मेरी फिल्म ‘पहला नशा’ में कैमियो करें

Fri, 03 May 2024 05:33 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार


दीपक तिजोरी इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म 'टिप्सी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक तिजोरी पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मैं अपनी फिल्म 'पहला नशा' को लेकर काफी खुश था।
विज्ञापन
दीपक तिजोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपक तिजोरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टिप्सी' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनय के अलावा दीपक ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। वहीं पिछले दिनों फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपक पुरानी यादों में खोए दिखे। इसके अलावा उन्होंने सैफ अली खान और अमृता सिंह के बारे में भी कई खुलासे किए। दीपक का वह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


 ‘पहला नशा’ में कैमियो करना चाहते थे सैफ 
दीपक तिजोरी 90 के दशक ने मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने रवीना टंडन से लेकर पूजा भट्ट जैसे स्टार्स के साथ फिल्में की हैं। इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म 'टिप्सी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक तिजोरी पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मैं अपनी फिल्म 'पहला नशा' को लेकर काफी खुश था। इस फिल्म के एक दृश्य के लिए शाहरुख खान, आमिर खान और सैफ अली खान कैमियो करने वाले थे। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे थे। मुझे जब इस दृश्य के बारे में पता चला तब मैं काफी उत्साहित हुआ था'। 

Sunil Sharma Passed Away: नहीं रहे मशहूर निर्माता सुनील शर्मा, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन


अमृता ने सैफ अली खान को आने से रोका 
दीपक तिजोरी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जिस दिन फिल्म का वह दृश्य शूट किया जाना था उस दिन सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता राव ने उन्हें शूटिंग पर जाने से रोका। मुझे सैफ से पता चला कि जब वे तैयार हो कर घर से निकल रहे थे तब अमृता ने उन्हें टोकते हुए कहा था कि हम ऐसा कब से करने लगे। हालांकि बाद में सैफ सेट पर आए'। 
विज्ञापन


B-Town: अभिनय की दुनिया में मां की विरासत को आगे बढ़ा रहीं ये अभिनेत्रियां, इंडस्ट्री में जमाया सिक्का

अब वक्त बदल गया है 
दीपक तिजोरी ने 'पहला नशा' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट और रवीना टंडन स्क्रीन साझा करते हुए दिखे थे। दीपक कहते हैं, 'जब मुझे पता चला कि अमृता ने सैफ को रोका था तब मुझे काफी बुरा लगा था। उन दिनों स्टार्स दूसरे स्टार्स को सपोर्ट नहीं करते थे, लेकिन आज वक्त बदल गया है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें