दीपक तिजोरी और 'टिप्सी' की टीम
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepaktijoriteam
दीपक तिजोरी की थ्रिलर फिल्म 'टिप्सी' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तिजोरी ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आई परेशानियों के बारे में बात करते हुए सीबीएफसी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली है। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कैसे उन्हें परेशान किया गया।
सर्टिफिकेट को लेकर किया परेशान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक तिजोरी ने बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म रिलीज होने के 20 दिन पहले ही उन्होंने रीजनल ऑफिसर को संदेश भेजा था। अभिनेता चाहते थे कि सही समय पर उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग हो। दीपक के अनुसार फिल्म में किसी भी तरह का एडल्ट और किसिंग सीन नहीं है। वह चाहते थे कि उन्हें ‘यूए’ सर्टिफिकेट मिले लेकिन उन्हें पहले तो ‘यू’ सर्टिफिकेट देने के लिए कहा गया। स्क्रीनिंग के बाद में सीबीएफसी ने ‘ए’ सर्टिफिकेट देने के लिए कह दिया।
दूसरे दिन 'श्रीकांत' ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरी मुस्कान
डायलॉग हटाने को कहा
तिजोरी आगे बताते हैं कि सीबीएफसी ने उन्हें कुछ डायलॉग भी हटाने के लिए कहा। उन्हें एडल्ट शब्दों से दिक्कत थी। फिल्म के रेव पार्टी वाले दृश्यों में भी कटौती की गई। बता दें कि रेव पार्टी वाले दृश्य में ‘चिलम’ पीने का दृश्य ता दीपक के मुताबिक वह महादेव से जुड़ा हुआ है और बैकग्राउंड में ‘भोले शिव शंकर’ गीत भी चल रहा है। इसलिए, इस गाने को 50 प्रतिशत तक हटाने की बात उनसे कही गई।
सर्टिफिकेट देने में की देरी
दीपक के अनुसार उन्होंने फिल्म का एडिटेड वर्जन सीबीएफसी के पोर्टल पर डाला, लेकिन उन्हें शाम तक सर्टिफिकेट नहीं मिला। जब उन्होंने अपने आदमी को अंधेरी स्थित ऑफिस भेजा तो सर्टिफिकेट को उनके मेल पर भेज दिया गया। अभिनेता ने कहा कि इसकी वजह से मुझे आठ से दस घंटे की देरी हुई, जिससे मेरे सुबह के शो प्रभावित हुए। दीपक तिजोरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग निर्माताओं के साथ ऐसा ही व्यवहार करते हैं। पहले तो रिलीज से पहले ज्यादा समय नहीं देते फिर परेशान करते हैं, जिसे फिल्म निर्माता मना भी नहीं कर सकते।
चलते-चलते प्रीति जिंटा को किससे लगा डर?