हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन की स्पेशल स्क्रीनिंग की तारीख सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से स्पेशल स्क्रीनिंग की घोषणा की है।
हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर भारत में भी काफी चर्चा है। दुनियाभर के दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 20 जुलाई को फिल्म का तीसरा ट्रेलर जारी किया गया। अब निर्माताओं ने इसके स्पेशल प्रीमियर की घोषणा की है। आइए जानते हैं फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग कब होगी?
धमाकेदार है आखिरी ट्रेलर
फिल्म का तीसरा ट्रेलर काफी धमाकेदार है। प्रशंसक इस ट्रेलर की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की बेसब्री और भी बढ़ गई है। ट्रेलर के शुरुआत में डेडपूल, वूल्वरिन से कहते हुए नजर आता है, 'हमारी जोड़ी बनने का बहुत इंतजार किया मैंने।’ डेडपूल वूल्वरिन को बताता है कि वह उसकी दुनिया का हीरो था।
कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, ह्यू जैकमैन फिर लोगन यानी वूल्वरिन के रोल में दिखाई देंगे। डिज्नी और मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। डेडपूल एंड वूल्वरिन अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
SJ Suryah: अपनी पहली मलयालम फिल्म को लेकर उत्साहित हैं एसजे सूर्या, 'आवेशम' में फहाद को देख हुए प्रभावित