फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hugh Jackman: ह्यू जैकमैन ने वॉल्वरिन के लिए दिए गए ऑडिशन को किया याद, केविन फाइगी की तारीफ में कही ये बात

Thu, 04 Jul 2024 12:14 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ह्यू जैकमैन ने फिल्म एक्स मेन के लिए ऑडिशन दिया था। उनका वो ऑडिशन काफी खराब गया था। उन्होंने हाल में इस ऑडिशन को याद करते हुए केविन फीगे के व्यवहार की तारीफ की है। 
विज्ञापन
ह्यू जैकमैन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें वह रयान रेनॉल्ड्स के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। ह्यू जैकमैन ने कई बार स्क्रीन पर वॉल्वरिन बनकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। मगर अब ये कल्पना करना वाकई काफी मुश्किल होगा कि ह्यू जैकमैन मार्वल फिल्मों में वॉल्वरिन का किरदार निभाएं। हालांकि ऐसा कुछ तय नहीं हुआ था। मगर उन्होंने मार्वल स्टूडियो की फिल्म के लिए एक बार ऑडिशन दिया था।

विज्ञापन


केविन फीगे के व्यवहार को किया याद
ह्यू जैकमैन ने साल 2000 की फिल्म 'एक्स-मेन' के लिए ऑडिशन दिया था। अभिनेता ने हाल ही में बताया कि 'एक्स-मेन' के लिए दिया गया उनका ऑडिशन खराब रहा था। केविन फीगे अब मार्वल स्टूडियो के अध्यक्ष हैं, लेकिन उस समय वे एक निर्माता के सहायक थे। उन्होंने जैकमैन को अपने और स्क्रिप्ट राइटर के साथ डिनर पर आमंत्रित किया था। इसके बाद उन्होंने ह्यू जैकमैन को एयरपोर्ट तक भी पहुंचाया था।  

Maharaj: 22 देशों में ग्लोबल हिट बनी नेटफ्लिक्स-वाईआरएफ की 'महाराज', जुनैद खान खुशी जाहिर कर बोले- यह सबकी जीत
विज्ञापन


पहले से पता था नहीं मिलेगी भूमिका
अभिनेता ने बातचीत के दौरान 'एक्स-मेन' के लिए दिए गए ऑडिशन याद करते हुए बताया, 'मैंने उन्हें कहा कि केविन हम सभी जानते हैं कि मुझे यह भूमिका नहीं मिल रही है। आपको डिनर करने की जरूरत नहीं है। मगर वह वहं बैठे और मेरे साथ डिनर किया और फिर मुझे एयरपोर्ट भी लेकर गए। मैं ये कभी भी नहीं भूलूंगा। मैंने सोचा था कि मैं उन्हें फिर कभी भी नहीं देख पाऊंगा।'
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी 'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
जैकमैन को आखिरी में वूल्वरिन की भूमिका ही मिली। उन्होंने फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' से किरदार को नौ बार निभाया। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। केविन फीज द्वारा निर्मित ये फिल्म 26 जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Mirzapur 3 Screening: 'मिर्जापुर 3' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे अली फजल-ऋचा चड्ढा, बच्चे को लेकर कही अनोखी बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें