फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' को लेकर रणवीर सिंह ने खोले राज! एक्टर ने दानिश पंडोर के किरदार को लेकर कही ये बात

Sun, 07 Dec 2025 12:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर' के एक्टर दानिश पंडोर ने रणवीर सिंह की तारीफ की है। इस पर रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' में उनके किरदार के बारे में खास बात कही है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह, दानिश पंडोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह धमाल मचा रही है। इसमें रणवीर सिंह के को-स्टार, दानिश पंडोर ने फिल्म में उनके साथ काम करने के अपने अनुभव पर एक लंबा नोट लिखा है। इस पर रणवीर सिंह ने मजेदार रिप्लाई किया है। उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में जानकारी दी है। दानिश ने फिल्म में उजैर बलूच का रोल किया है।
विज्ञापन

दानिश ने की रणवीर की तारीफ
इंस्टाग्राम पर दानिश पंडोर ने रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मुझे आज भी याद है जब हम पहली बार मिले थे, तुम अपनी एनर्जी के साथ आए, मुझे कसकर गले लगाया और कहा, दानिश!! हम धमाल मचाएंगे!' उस एक पल ने ही मुझे बता दिया कि यह कैसा सफर होने वाला है!! एक को-एक्टर के तौर पर तुम्हारी एनर्जी, और दरियादिली उत्साहित करने वाली थी।' पोस्ट में आगे दानिश ने रणवीर सिंह की तारीफ की।
 

दानिश की पोस्ट पर रणवीर का रिप्लाई
दानिश की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में जवाब दिया कि पार्ट 2 में ऑडियंस के लिए और भी बहुत कुछ है। उन्होंने लिखा 'तू मेरी जान है! हर कोई तुमसे प्यार कर रहा है! सोचो जब वे पार्ट टू देखेंगे तो क्या होगा! मैं इन शब्दों से बहुत खुश हूं। इस मैसेज को अपने दिल के करीब रखूंगा। हमारे कोलेबोरेशन के हर पल को संजो कर रखूंगा। तू छा गया मेरे राजा!! तुम पर गर्व है!! तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं!!!'

विज्ञापन

अगले साल आएगा दूसरा पार्ट
धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह एक इंडियन स्पाई का रोल कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी हैं। इसके निर्देशक आदित्य धर हैं। दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें