बिल्कुल मुफ्त ले सकेंगे अनुभव
दिलचस्प बात ये है कि जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाले 10 अलग-अलग शैलियों के करीब 20 शो को दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं। कॉमेडी और रियलिटी शो से लेकर गेम शो और रोमांस, डेटिंग और फूड शो व कैप्टिव रियलिटी तक, हर शो की कहानी में मनोरंजन की खुराक शामिल है। शो की इस लिस्ट में क्रिएटर्स सबसे आगे हैं। क्रिएटर्स को आगे रखते हुए जियो हॉटस्टार न सिर्फ नया कंटेंट लॉन्च कर रहा है, बल्कि भारत में डिजिटल एंटरटेनमेंट को नया रूप दे रहा है।
उर्फी जावेद से लेकर एल्विश यादव तक, क्रिएटर्स को मौका
कुछ शो डेली प्रसारित होने वाले हैं तो कुछ साप्ताहिक। लेकिन, हर एक में कुछ खास होने का दावा जियो हॉस्टार ने किया है। हर्ष गुजराल और उर्दू जावेद अभिनीत 'एंगेज्ड, रोका या धोखा' है, जिसमें रोमांस और रोमांच दोनों देखने को मिलेंगे। वहीं, एल्विश यादव का कॉमेडी गेम शो 'इंडियन गेम अड्डा' है। इसके अलावा 'गेम ऑफ ग्रीड' (अभिषेक मल्हान) और 'विक्टिम या विक्टर' (राहुल दुआ) हैं। इनके नाम से ही जाहिर है कि इनमें कुछ चैलेंज होंगे।
एआई संचालित शो भी देखें
कॉमेडी के शौकीनों के लिए भी कमी नहीं। कॉमेडियन जाकिर खान का शो 'लव लाइफ लफडा' है। इसके अलावा शो 'जेनरेशन्स आज कल' भी है। एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित 'मैं ऐसा क्यों हूं' लेकर आए हैं। कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) का शो 'इश्क इंटरप्टेड' है। वहीं, रणवीर बरार का शो 'ये क्या बना दिया' है। बात सिर्फ यहीं तक नहीं है। अनुभव सिंह बस्सी का लाइव रियलिटी शो भी है। इसके अलावा महेश केशवाला अभिनीत 'ठगेश वर्सेस द वर्ल्ड', मिस्टर फैजू अभिनीत 'इनसाइडर विद फैजू', भी हैं। डिजिटल कंटेंट की दुनिया में प्रयोग करते हुए जियो हॉटस्टार खेल और ज्योतिष में एआई-संचालित शो पेश कर रहा है, जिसमें टेक्नो गेमरज और जय मदान हैं।