फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा ने जीशान को किया नॉमिनेट, नीलम को बताया कम दिमाग वाली; बिग बॉस के घर में हुआ ड्रामा

Tue, 30 Sep 2025 09:27 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क दिखाया गया है। इसमें सभी प्रतियोगी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जानिए किसने क्या कहा।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच और संस्पेंस बढ़ता जा रहा है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में प्रतियोगियों को नॉमिनेशन टास्क दिया गया है। इसमें घर वाले सभी प्रतियोगियों पर आरोप लगा रहे हैं। नेहला चुडासमा ने जीशान कादरी को नॉमिनेट किया, तो वहीं वो नीलम गिरी पर भी भड़कतीं नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं बाकी सदस्यों ने किसे किया नॉमिनेट।

विज्ञापन


बिग बॉस ने दिया नॉमिनेशन टास्क
बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सभी प्रतियोगियों के नाम पर एक-एक नाव है। अनाउंसमेंट होती है कि जिसके कस्ती में तीन मिसाइल लग गई, वो घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। इसके बाद कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के लिए अपने विरोधियों का नाम लेते हैं। 
 


नेहल ने जीशान को किया नॉमिनेट
प्रोमो में दिखता है कि नेहल चुडासमा, जीशान कादरी को नॉमिनेट करती हैं। साथ ही उनपर आरोप लगाते हुए कहती हैं, ‘जीशान कादरी थर्ड लेवल के बैकफुट पर खेलते हैं।’ इसके आगे उन्होंने नीलम गिरी को कहा, ‘आपमें अपना दिमाग नहीं है नीलम।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sunita Ahuja: ‘मैं और गोविंदा 15 साल से अलग घरों में रहते हैं’, पत्नी सुनीता का खुलासा; बोलीं- नाराजगी है

फरहाना ने अशनूर का लिया नाम
फरहाना भट्ट ने अशनूर कौर का नाम लिया। वहीं नीलम गिरी ने कहा, ‘अभिषेक जबरदस्ती झगड़ा करना चाहते हैं।’ इसके अलावा अमाल मलिक ने कहा, 'कुनिका जी असली मास्टरमाइंड हैं।’

अभी तक शो में क्या हुआ?
आपको बताते चलें कि पिछले वीकएंड वार में आवेज दरबार घर से बाहर हो गए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में अमाल, नेहल, कुनिका, अशनूर, नीलम, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें