स्ट्रगल करती नई लड़कियां शुगर डैडी ढूंढती हैं
गोविंदा के एक नई मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर की चर्चाओं पर भी सुनीता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘क्या होता है ना जो लड़कियां आजकल आती हैं स्ट्रगल करने के लिए, इनको शुगर डैडी की आदत पड़ गई है। कोई ना कोई लड़कियां सोचती हैं कि हमारा घर चल जाएगा, पॉकेट मनी मिल जाएगी। जब तक मैं ना पकड़ूं, लेकिन अगर पकड़ लिया तो फिर वो कहते हैं, मेरा सनी देओल का हाथ है 5 किलो का।
यह खबर भी पढ़ेंः Manish Chaudhari: ‘कोयला प्रेशर पड़ने पर हीरा बनता है’, आर्यन खान को लेकर बोले ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक्टर मनीष
इंसान को झूठ बोलने की आदत हो गई है
इस दौरान संभावना सेठ ने सुनीता से पूछा, ‘आपको लगता है कि अब समय आ गया है कि मुझे पता लगाना चाहिए क्योंकि इतनी बातें मैं सुन रही हूं?’ इस पर सुनीता ने जवाब दिया, ‘क्या होता है ना एक शर्मिंदगी भरी बात होती है। आपकी इतनी उम्र हो गई है, बच्चे बड़े हो गए हैं, आप क्या कर रहे हो? बच्चे भी पूछते हैं, लेकिन इंसान को झूठ बोलने की आदत है, तो झूठ पे झूठ बोले जाता है ना।
गणेश चतुर्थी पर साथ आए थे गोविंदा-सुनीता
कई दिनों तक चलीं तलाक की अफवाहों के बाद गोविंदा और सुनीता गणेश चतुर्थी के दौरान एक साथ आए थे। इस दौरान दोनों ने एक बार फिर तलाक की खबरों को नकारा था और साथ में गणेश उत्सव में शामिल हुए थे।