फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

College Romance: 'कॉलेज रोमांस' के मेकर्स को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की एफआईआर

Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शो के मेकर्स ने राहत की सांस ली है। कॉलेज रोमांस वेब सीरीज दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस शो के अब तक के सभी सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
कॉलेज रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेज रोमांस नाम की वेब सीरीज में कथित अश्लीलता खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया। सर्वोच्च न्यायाल ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्म्स पर अपवित्रता और अपशब्दों वाले कंटेंट को अश्लील करार देकर विनियमित (रेगुलेट) नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

Kanguva Teaser: 'कंगुवा' का दमदार टीजर जारी, खतरनाक अवतार में एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आए सूर्या-बॉबी देओल

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की एफआईआर
इस मामले पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने 6 मार्च, 2023 के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें उसने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) के एक आदेश को बरकरार रखा था। इस आदेश में दिल्ली पुलिस को वेब सीरीज के एक एपिसोड को लेकर  शो के निर्देशक सिमरप्रीत सिंह और अभिनेता अपूर्व अरोड़ा के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत  एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Daldal: पत्रकार के बाद अब पुलिस अफसर बनेंगी भूमि पेडनेकर, अभिनेत्री की पहली वेब सीरीज का हुआ एलान

सभी सीजन को दर्शकों ने किया खूब पसंद
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शो के मेकर्स ने राहत की सांस ली है। कॉलेज रोमांस वेब सीरीज दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस शो के तीन सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं इसके चौथे सीजन को लेकर काफी विवाद हुआ है। इस शो का पहला सीजन साल 2018 में ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज किया गया था।अपूर्व अरोरा, गगन अरोरा और केशव साधना जैसे कलाकारों ने इस शो में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साल 2022 में इसका तीसरा सीजन आया था।
Prime Video: प्राइम वीडियो की अगले दो साल की स्लेट जारी, नेटफ्लिक्स के मुकाबले फीका रहा हिंदुस्तानी जश्न

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें