अमेरिकी कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बेरोन और उनकी एचआर हेड क्रिस्टीन केबोट बीते दिनों बोस्टन के मेसाच्युसेट्स में कोल्डप्ले के एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। इसी दौरान दोनों का गले लगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिससे इंटरनेट पर सनसनी मच गई थी। अब इस मामले पर रिपोर्ट के अनुसार जानकारी सामने आई है कि क्रस्टीन के पति एंड्रयू कैबोट को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि वो जापाना की यात्रा पर थे।
इस घटना ने क्रिस्टीन के पति को चौंकाया
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान जब एंडी बेरोन के साथ क्रिस्टीन केबोट का किस कैम वायरल हुआ, तो उनके पति एंड्रयू केबोट काम के सिलसिले से जापान की यात्रा पर थे। आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार एंड्रयू केबोट और उनके रिश्तेदार क्रिस्टिन की करतूतों से पूरी तरह अनजान थे। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, ‘एंड्रयू का परिवार अब कह रहा है कि उनके वैवाहिक जीवन में कई महीनों से परेशानियां चल रही थीं और वे अलग होने पर विचार कर रहे थे। हालांकि, एक महीने पहले तक वे कह रहे थे कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।’
यह खबर भी पढ़ें:
Khosla Ka Ghosla 2: हुमा कुरैशी होंगी 'खोसला का घोसला 2' में लीड एक्ट्रेस? 2026 में इस त्योहार पर होगी रिलीज
कब हुई थी दोनों की शादी?
क्रिस्टीन की शादी एंड्रयू केबोट से साल 2022 में हुई थी। आपको बताते चलें कि एंड्रयू प्राइवेटियर रम कंपनी के सीईओ हैं। इस जोड़े ने पांच महीने पहले ही न्यू हैम्पशायर के राई में 22 लाख डॉलर का एक घर भी खरीदा था। यह दिखाता है कि दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था।
क्या है मामले को लेकर अपडेट?
क्रिस्टीन केबोट और एंडी बेरोन का किस कैम वीडियो सामने आते ही दोनों की काफी आलोचना हुई। इसके बाद दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।